{"_id":"61e8700020ecf0434e4ce676","slug":"many-vehicles-went-out-trampling-the-dead-body-got-only-hand-bareilly-news-bly473053043","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव को रौंदते निकल गए कई वाहन.. मिला केवल हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव को रौंदते निकल गए कई वाहन.. मिला केवल हाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाइवे पर राधाकृष्ण चौराहे के पास मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन से कुचलकर युवक की मौत हो गई। आधी रात के बाद हादसे की सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची, तब कई वाहन युवक की लाश के ऊपर से गुजर चुके थे। शव इतनी बुरी हालत में पहुंच गया था कि पहचाना मुश्किल था। पुलिस को शव का केवल हाथ मिला, तब जाकर पता चला कि मरने वाला कोई इंसान था। रोड से शव को खुरचकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार आधीरात के बाद राधा कृष्ण चौराहे के पास मिलक से बरेली जाने वाली रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर रात डेढ़ बजे जब तक चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब कई वाहन शव को रौंद चुके थे। शव की बुरी दशा हो चुकी थी। मौके पर मिले एक हाथ से ये पता चला कि किसी व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने उसकी लाश रोड से खुरचकर एक थैले में भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी। हादसे के शिकार व्यक्ति की शनाख्त नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया हादसे की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक पूरी तरह से कुचल चुका था। उसके हाथ का पंजा बरामद होने से किसी व्यक्ति के मरने की बात पता चली।