फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   many trains including triveni Express will be canceled till 4 July

त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त: कुल 18 ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद, बरेली से दिल्ली-लखनऊ का सफर होगा मुश्किल

Fri, 30 Jun 2023 10:51 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 30 Jun 2023 10:51 AM IST
सार

शाहजहांपुर के पास ऐगवां में लूप लाइन का काम होना है। इसके चलते नौ जोड़ी यानी अप-डाउन 18 ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इनमें अप लाइन की नौ ट्रेनों का संचालन शुक्रवार से बंद हो गया है। बाकी नौ ट्रेनों का संचालन शनिवार से बंद हो जाएगा। 

विज्ञापन
many trains including triveni Express will be canceled till 4 July
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में रोजा के पास ऐगवां स्टेशन पर लूप लाइन बिछाने के लिए शुक्रवार से रेलवे का पॉवर ब्लॉक शुरू हो रहा है। चार जुलाई तक यहां लूप लाइन का काम होना है। ऐसे में नौ जोड़ी यानी अप-डाउन 18 ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इनमें अप लाइन की नौ ट्रेनों का संचालन शुक्रवार से बंद हो गया है। 

विज्ञापन


डाउन लाइन की नौ ट्रेनों के पहिये शनिवार से चार जुलाई तक के लिए थम जाएंगे। जिन ट्रेनों को निरस्त किया गया है उनमें आठ जोड़ी का प्रतिदिन संचालन होता है। इन ट्रेनों को निरस्त किए जाने के बाद शेष ट्रेनों के साथ बसों पर भी यात्रियों का दबाव बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- देशभर में लागू होगा अन्नपूर्णा मॉडल: बरेली की तर्ज पर बनेंगी राशन की दुकानें; लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन ट्रेनों को किया गया निरस्त

14235 बनारस-बरेली एक्सप्रेस- 30 जून से तीन जुलाई
14236 बरेली-बनारस एक्सप्रेस- एक से चार जुलाई
14307 प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस एक से चार जुलाई
14308 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस एक से चार जुलाई
15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 30 जून से तीन जुलाई
15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस एक से चार जुलाई
12583 लखनऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस दो से चार जुलाई
12584 आनंद विहार-लखनऊ एक्सप्रेस दो से चार जुलाई
22453 लखनऊ जंक्शन-मेरठ सिटी 30 जून से तीन जुलाई
22454 मेरठ सिटी-लखनऊ जंक्शन एक से पांच जुलाई
15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस 30 जून से तीन जुलाई
15120 देहरादून-वाराणसी एक्सप्रेस एक से चार जुलाई
14511 प्रयागराज-सहारनपुर एक्सप्रेस एक से चार जुलाई
14512 सहारनपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस 30 जून से चार जुलाई
15073 त्रिवेणी एक्सप्रेस 30 जून से पांच जुलाई
15075 त्रिवेणी एक्सप्रेस 30 जून से पांच जुलाई
15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस 30 जून से चार जुलाई
15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस 30 जून से चार जुलाई

2:50 घंटे तक देरी से होगा सात ट्रेनों का संचालन

15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस को तीन जुलाई को 1 घंटे देरी से चलाया जाएगा। 15076 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस को चार जुलाई, 13152 जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस, 12332 जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस और 15310 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को तीन जुलाई को 2:30 घंटे देरी से चलाया जाएगा। 13151 हावड़ा-जम्मूतवी एक्सप्रेस को तीन जुलाई तक 1 और 12332 जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस को दो जुलाई को 1 घंटे देरी से चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed