Train Cancelled: बारिश के कारण चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, तीन का रूट बदला
भारी बारिश के कारण उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल ने नौ ट्रेनों को रद्द किया है। ये ट्रेनें सोमवार को बरेली नहीं आएंगी। तीन ट्रेनों के रूट बदले गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन ट्रेनों को किया रद्द
15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, 12210 काठगोदाम-कानपुर एक्सप्रेस, 12209 कानपुर-काठगोदाम एक्सप्रेस, 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 14610 माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस, 13152 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 12332 हिमगिरि एक्सप्रेस, 14674 शहीद एक्सप्रेस, 13308 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस।इन ट्रेनों का बदला रूट
13005 पंजाब मेल, 15531 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस को वाया पानीपत होते हुए चलाया जाएगा।ये ट्रेनें आंशिक निरस्त
12235 बेगमपुरा एक्सप्रेस को मुरादाबाद, 13307 किसान एक्सप्रेस को लक्सर, 12491 मोरध्वज एक्सप्रेस को रुड़की, 15211 जननायक एक्सप्रेस को नजीबाबाद, 12357 अर्चना एक्सप्रेस को केसरी, 14617 अमृतसर-बनमुखी एक्सप्रेस को सहारनपुर तक चलाया जाएगा।इन रूट की ट्रेनों पर विशेष निगरानी
सावन के दौरान बरेली होते हुए हरिद्वार और कछला की ओर जाने वाली ट्रेनों में विशेष निगरानी की जाएगी। सीओ जीआरपी देवी दयाल ने जंक्शन पर जीआरपी थाने में बैठक कर यह निर्देश दिए। उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल के तहत आने वाले सभी रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी को कांवड़ यात्रा के दौरान अलर्ट रहने के कहा गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने भी उन ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ा दी है जो धार्मिक स्थलों और गंगा तटों से होते हुए गुजरती हैं। सीओ जीआरपी देवी दयाल ने बताया कि जंक्शन पर अतिरिक्त सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।