फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Many trains got delayed due to block in Duganpur

Bareilly News: दुगनपुर में ब्लॉक के चलते देरी से आईं कई ट्रेनें

Mon, 24 Jun 2024 06:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Many trains got delayed due to block in Duganpur
बरेली। दुगनपुर रेल यार्ड में चल रहे काम के चलते लिए गए ब्लॉक के कारण रविवार को कई ट्रेनें देरी से बरेली जंक्शन पहुंची। वहीं, 12369 हावड़ा-दून और 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ को रामपुर बरेली जंक्शन की जगह चंदौसी से रामगंगा, बरेली कैंट होते हुए निकाला गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल के दुगनपुर रेल यार्ड में काम चल रहा है। इसको लेकर 26 जून तक ब्लॉक लिया गया है। इस वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को 20506 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को नई दिल्ली से ही 1:15 घंटे देरी से चलाया गया। इसके अलावा अमृतसर से सहरसा जाने वाली 12204 गरीबरथ एक्सप्रेस को अमृतसर से 1:15 घंटा, डिब्रूगढ़ से दिल्ली को जाने वाली 04067 समर स्पेशल को डिब्रूगढ़ से 1:30 घंटा देरी से चलाया गया। वहीं, 15211 डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस को रास्ते में 30 मिनट, 05531 रक्सौल-आनंद विहार स्पेशल एक घंटा और 04624 श्री वैष्णो देवी-वाराणसी स्पेशल को दो घंटे को रास्ते में रोका गया। संवाद
विज्ञापन

-
भुज-बरेली-भुज एक्सप्रेस 26 जून को बदले हुए मार्ग से चलेगी

बरेली। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में अलवर-रेवाड़ी रेलखंड के अनाज मंडी रेवाड़ी में रेलवे क्रॉसिंग नंबर-61 पर अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है। इसको लेकर ब्लॉक लिए जाने के कारण 14312 भुज-बरेली एक्सप्रेस 26 जून को फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित रूट फुलेरा- रींगस-रेवाड़ी के रास्ते चलेगी। 27 जून को बरेली से चलने वाली बरेली-भुज एक्सप्रेस 14311 निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर रेवाड़ी- रींगस-फुलेरा के रास्ते चलेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन नारनौल और रींगस स्टेशनों पर ठहराव लेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed