फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Many projects will be inaugurated in Bareilly before the Lok Sabha elections

Bareilly News: लोकसभा चुनाव से पहले शहर को मिलेगी बड़ी सौगात, इन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

Sat, 03 Feb 2024 03:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Feb 2024 03:04 PM IST
सार

बरेली में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत निर्माणाधीन कुतुबखाना पुल, अर्बन हाट, स्काई वॉक आदि को फिनिशिंग टच दिया जा रहा है। डीडीपुरम में फूड कोर्ट बनकर तैयार है। मल्टीलेवल पार्किंग भी बनकर तैयार हैं। सिर्फ लोकार्पण होना है। 

विज्ञापन
Many projects will be inaugurated in Bareilly before the Lok Sabha elections
बरेली में कई परियोजनाओं का होगा लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही सत्ताधारी पार्टी भाजपा चुनावी बिसात बिछाने में जुट गई है। शहर को कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात देने की तैयारी है। इसके लिए जहां सरकार तेजी दिखा रही है, वहीं सिस्टम भी इनको तेजी से पूरा कराने में जुट गया है। अब तक जिन परियोजनाओं का काम काफी सुस्ती से चल रहा था, अचानक उनमें तेजी आ गई है। 

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत निर्माणाधीन कुतुबखाना पुल, अर्बन हाट, स्काई वॉक आदि को फिनिशिंग टच दिया जा रहा है। डीडीपुरम में फूड कोर्ट बनकर तैयार है। मल्टीलेवल पार्किंग भी बनकर तैयार हैं। सिर्फ लोकार्पण होना है। फरवरी में मुख्यमंत्री का दौरा लगा तो उनके हाथों इन परियोजनाओं का लोकार्पण कराया जा सकता है। नाथ कॉरिडोर की सड़कों का शिलान्यास भी कराए जाने की तैयारी है। 
विज्ञापन


बरेली विकास प्राधिकरण नाथ कॉरिडोर के जिन चौराहों का सुंदरीकरण पूरा करा लेगा, उनका भी लोकार्पण होगा। स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक संजय तिवारी ने बताया कि अधिकतर परियोजनाएं अंतिम दौर में हैं। अब जनता को समर्पित किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Many projects will be inaugurated in Bareilly before the Lok Sabha elections
निर्माणाधीन कुतुबखाना पुल - फोटो : अमर उजाला

कुतुबखाना पुल : यातायात को मिलेगी रफ्तार
कोतवाली से कोहाड़ापीर तक 1,305 मीटर लंबे कुतुबखाना पुल का निर्माण पूरा होने की तिथि बार-बार विघ्न-बाधाओं की वजह से आगे खिसकती रही। अब इसका 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है। सर्विस रोड और पुल पर डामर बिछाने का काम रह गया है। व्यू कटर व रेलिंग का काम अंतिम दौर में है। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि इसी माह के अंत तक इस पुल पर वाहन रफ्तार भरते दिखाई देंगे।

प्रोजेक्ट पर एक नजर   
111.02 करोड़ रुपये लागत
2 सितंबर 2022 को काम शुरू हुआ था।

Many projects will be inaugurated in Bareilly before the Lok Sabha elections
अर्बन हाट - फोटो : अमर उजाला

अर्बन हाट: हैंडीक्राफ्ट उत्पादों को मिलेगा मुकाम
विकास भवन के करीब 40 हजार वर्गमीटर में अर्बन हाट एवं हैंडीक्राफ्ट सेंटर के रूप में एक शानदार व्यापारिक केंद्र तैयार है। 44 कमरों का होटल, दो मंजिला फूड कोर्ट के साथ 1000 लोगों की क्षमता का बहुउद्देशीय हाॅल, 600 गाड़ियों की भूमिगत पार्किंग बनाई गई है। एक जिला एक उत्पाद योजना के उत्पादों का प्रदर्शन करने के लिए 54 और शो-रूम स्थापित करने के लिए 150 दुकानें हैं। हस्तशिल्पियों को ट्रेनिंग मिलेगी। इसमें 50 बेड की डॉरमेट्री भी है। 

प्रोजेक्ट पर एक नजर
170.91 करोड़ रुपये लागत
7 सितंबर 2021 को काम शुरू हुआ था।

Many projects will be inaugurated in Bareilly before the Lok Sabha elections
निर्माणाधीन यूनानी मेडिकल कॉलेज का भवन - फोटो : अमर उजाला

यूनानी मेडिकल कॉलेज: बीयूएमएस करेंगे 100 विद्यार्थी 
प्रदेश का तीसरा और बरेली मंडल का पहला यूनानी मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार है। इसमें 100 से अधिक मरीज भर्ती किए जा सकेंगे। 100 विद्यार्थी यहां से बीयूएमएस भी कर सकेंगे। छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग हाॅस्टल बन गए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि काम अंतिम दौर में है। वैसे तो 31 मार्च तक काम पूरा होना है, लेकिन फरवरी में ही इसका लोकार्पण कराने की तैयारी है। 

प्रोजेक्ट पर एक नजर  
129.150 करोड़ रुपये लागत
14 सितंबर 2021 को काम शुरू हुआ था।

Many projects will be inaugurated in Bareilly before the Lok Sabha elections
निर्माणाधीन स्काई वॉक - फोटो : अमर उजाला

स्काई वॉक: टहलते हुए कर सकेंगे खरीदारी
अय्यूब खां चौराहे पर निर्माणाधीन स्काई वॉक की फिनिशिंग अंतिम दौर में है। चौराहे से अगर आप चारों दिशाओं में घूमते हैं तो 360 मीटर वॉक हो जाएगा। घंटाघर की ओर 90.95 मीटर, चौकी चौराहे की ओर 111.50 मीटर, चौपुला की ओर 87 और श्यामगंज की ओर 80 मीटर वॉक कर सकते हैं। संचालन के लिए निजी संस्थाओं से प्रस्ताव मांगे गए हैं। स्काई वॉक पर घूमने के साथ ही आप वहां बनीं 150 दुकानों से खरीदारी भी कर सकेंगे।  
 
प्रोजेक्ट पर एक नजर   
11.18 करोड़ रुपये लागत
15 अप्रैल 2022 को काम शुरू हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed