फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Many people are ill due to vomiting and diarrhea in Rajupur village

Bareilly News: राजूपुर गांव में उल्टी-दस्त से कई बीमार

Tue, 13 May 2025 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Many people are ill due to vomiting and diarrhea in Rajupur village
बिशारतगंज। भमोरा सीएचसी के गांव राजूपुर में उलटी-दस्त के चलते कई लोग बीमार हैं। इनका निजी डॉक्टरों के यहां उपचार चल रहा है। गांव निवासी श्रमिक जनता कल्याण संगठन के पूर्व प्रांतीय मंत्री गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि गांव निवासी अंकुर सिंह का आठ वर्षीय बेटा ओम, 50 वर्षीय रामा देवी, 48 वर्षीय सत्यवीर सिंह, 22 वर्षीय विनोद समेत कई अन्य उलटी दस्त के रोग से पीड़ित रहे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में सीएचसी पर सूचना दी गई, लेकिन कोई स्वास्थ्य कर्मी गांव नहीं पहुंचा। उन्होंने सीएमओ से टीम भेज कर गांव में पीड़ित रोगियों की जांच कराकर उपचार करने की मांग की है। इस संदर्भ में भमोरा सीएचसी प्रभारी डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि मंगलवार को टीम गांव भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed