{"_id":"6313ca2b1fe6c328f171db2a","slug":"many-ministers-including-suresh-khanna-jitin-prasada-in-the-city-today-bareilly-news-bly4964960165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेश खन्ना, जितिन प्रसाद समेत कई मंत्री शहर में आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेश खन्ना, जितिन प्रसाद समेत कई मंत्री शहर में आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रदेश सरकार के कैबिनेट व कई राज्यमंत्री चार सितंबर को शहर में आ रहे हैं। वह एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आ रहे हैं। इसके अलावा भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और बैठक भी होगी। मंत्री संबंधित विभागों की बैठक भी ले सकते हैं। इसको लेकर विभागों में भी तैयारियां चलती रहीं।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सर्किट हाउस में दोपहर डेढ़ बजे पहुंचेंगे। यहां कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद भी सर्किट हाउस पहुंचेंगे। सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौर दोपहर साढ़े 12 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। गन्ना विकास राज्यमंत्री संजय गंगवार के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल भी आ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र सिंह चौधरी भी शहर पहुंच रहे हैं। मंत्रियों के आगमन को लेकर दिनभर अधिकारियों की तैयारियां चलती रहीं। वहीं दूसरी ओर भाजपाई भी मंत्रियों के स्वागत से लेकर अन्य तैयारियों में दिनभर जुटे रहे।