फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Many important faces joined Congress on Shastri's death anniversary

शास्त्री की पुण्य तिथि पर कांग्रेस में शामिल हुए कई अहम चेहरे

Tue, 11 Jan 2022 07:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Many important faces joined Congress on Shastri's death anniversary
आशा कार्यकर्ता पूनम पांडे व जसविंदर सिंह को कांग्रेस का झंडा थमाकर पार्टी की सदस्यता दिलाते महा - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्य तिथि पर मंगलवार को टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय पर व्यापार संगठनों समेत भाजपा और लोकतांत्रिक कांग्रेस में रहे व्यापारी नेता जसविंदर सिंह समेत ओसीएफ से सेवानिवृत्त जूनियर वर्क्स मैनेजर प्रमोद कुमार और पुलिस उत्पीड़न से चर्चा में आईं आशा कर्मचारी पूनम पांडेय ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। इन सभी को महानगर अध्यक्ष पवन सिंह ने माला पहनाकर और पार्टी के झंडे भेंटकर सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन

गत नौ नवंबर को खिरनीबाग के जीआईसी मैदान पर हुई मुख्यमंत्री की सभा के दौरान ज्ञापन देने का प्रयास करने पर आशा कर्मचारी पूनम पांडेय को पुलिस ने झड़प के दौरान पीट दिया था। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के जरिए लखनऊ स्थित अपने आवास पर बुलाकर न्याय दिलाने का भरोसा दिया था। उनसे प्रभावित होकर आज पूनम पांडेय ने कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर पार्टी में आस्था व्यक्त की।
विज्ञापन

खास यह है कि व्यापारी नेता जसविंदर सिंह को कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में जिलाध्यक्ष पद का तोहफा मिल गया, लेकिन अभी यह तय नहीं है कि ओसीएफ के सेवानिवृत्त अधिकारी प्रमोद कुमार और आशा कर्मचारी पूनम पांडेय की पार्टी और संगठन में क्या भूमिका रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस में शामिल हुए सभी नए साथियों को चुनाव के दौरान अहम जिम्मेदारियां दी जाएंगी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इन सभी नए चेहरों के सहयोग से कांग्रेस अपना जनाधार बढ़ाकर चुनाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी। इस दौरान पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद, कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनूप वर्मा, सुनील गुप्ता, अंबिका मिश्रा, संजय सक्सेना, शान मोहम्मद, अमान उल्ला खान, प्रत्यूष मिश्रा, पवन द्विवेदी, शाश्वत मिश्रा, लक्ष्मीकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed