फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Many districts , including Bareilly In the two-hour "blackout"

बरेली समेत कई जिलों में दो घंटे ‘ब्लैक आउट’

Fri, 24 Jun 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 24 Jun 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
बैकुंठापुर 400 केवी और रिलायंस के रोजा स्थित बिजलीघर पर आपूर्ति सिस्टम में अचानक आयी तकनीकी खराबी से बरेली और आसपास जिलों में सप्लाई गुल हो गई। बृहस्पतिवार की शाम को अचानक सिस्टम गड़बड़ाने से हाहाकार मच गया। करीब दो घंटे बाद किसी तरह सप्लाई सामान्य हो पाई। इसके बाद ओवरलोडिंग समस्या के कारण कटौती होती रही। 
विज्ञापन

बैकुंठापुर 400 केवी और और रिलायंस के रोजा स्टेशन पर विद्युतघर में अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण बिजली समेत आसपास के जिलों में दो घंटे के लिए ‘ब्लैक आउट’ हो गया। इस कारण पारेषण लाइनें ठप हो गईं। सुबह से अस्त-व्यस्त रही सप्लाई शाम को गुल होने के कारण लोग बेहाल हो गए। विभागीय अधिकारी अचानक हुए ‘ब्लैक आउट’ पर कुछ भी बता नहीं पा रहे थे। सप्लाई के सभी सिस्टम ठप होने पर हाहाकार मच गया। करीब दो घंटे बाद सप्लाई बहाल हो पाई। इसके दस मिनट बाद दोहना सिस्टम ओवरलोड हो गया इससे राजेंद्रनगर, सीबीगंज, कोहाड़ापीर, डीडीपुरम, इज्जतनगर समेत कई उपकेंद्र प्रभावित हो गए। उधर, रिठौरा उपकेंद्र में बुधवार रात अर्थिंग सिस्टम प्रभावित हो गया इससे सप्लाई ठप हो गयी। एसडीओ त्रिवेणी सहाय ने अर्थिंग सही कराकर सप्लाई सामान्य कराई जा रही है।
विज्ञापन

पीने के पानी को भी तरसे
राजेंद्र नगर, प्रेमनगर, कटरा चांद खां, एकता नगर, माधोबाड़ी, सनसिटी, संजयनगर, सलेक्शन प्वाइंट आदि इलाकों में सुबह दस बजे से स्काडा योजना के तहत कार्य शुरू हो गया था। इस कारण पूरे दिन बिजली सप्लाई अस्तव्यस्त रही। दोपहर दो बजे से पारेषण सिस्टम से अस्तव्यस्त हो गया और शाम सवा छह बजे पूरी तरह सप्लाई ठप हो गई। इस कारण शाम को होने वाली पेयजल सप्लाई नहीं हो पाई जिससे लोगों को पेयजल के लिए भी परेशानी उठानी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आज यहां गुल रहेगी सप्लाई
सनसिटी, बड़ी विहार, एकता नगर, इज्जतनगर, सलेक्शन प्वाइंट, संजय नगर, गोपाल नगर, जोगी नवादा, राम वाटिका, सिंधुनगर, कटरा चांद खां, ईसाई पुलिया, माधो बाड़ी आदि इलाकों में सुबह 10 से शाम चार बजे तक स्काडा योजना से काम होगा। अधिशासी अभियंता नंदलाल ने बताया कि इस दौरान सप्लाई प्रभावित रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed