फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Many colonies built on ceiling land including Faik Enclave, now report will be done

Bareilly News: फाइक एंक्लेव समेत सीलिंग भूमि पर बनी कई कॉलोनी, अब होगी रिपोर्ट

Sun, 14 Jan 2024 04:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 04:06 PM IST
विज्ञापन
Many colonies built on ceiling land including Faik Enclave, now report will be done
बरेली। पीलीभीत बाइपास स्थित सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध तरीके से कॉलोनी विकसित करने वाले भूमाफिया पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश मंडलायुक्त ने दिए हैं। इसमें फाइक एन्क्लेव के कॉलोनाइजर समेत अन्य के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल के मुताबिक आरबी मौर्य ने शिकायत की थी कि पीलीभीत बाइपास निवासी आरिफ ने ग्राम जगतपुर, नवादा शेखान, हरुनगला के कई चकरोड व तालाबों पर कब्जा कर कॉलोनी विकसित कर दी। उन्होंने सीलिंग की भूमि पर भी कब्जा करने का आरोप लगाया था। सीडीओ को जांच सौंपी गई थी। इसमें कई गाटा संख्या पर कब्जे की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


कब्जेदारों की सूची तैयार कराएंगे डीएम
मंडलायुक्त ने सीडीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम को अवैध कब्जेदारों की सूची बनाने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित विक्रेता और जो भी इस गतिविधि का सूत्रधार है, उनके खिलाफ राज्य सरकार को करोड़ों रुपये की हानि पहुंचाने, अवैध कृत्य से धनार्जन करने, सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने के आरोप में गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मिला है कब्जा
रिपोर्ट के अनुसार ग्राम जगतपुर के लाला बेगम बाहर चुंगी स्थित गाटा संख्या 350 पर 0.444 हेक्टेयर, 351 पर 0.047 हेक्टेयर, 367 पर 0.796 हेक्टेयर, ग्राम नवादा शेखान के बाहर चुंगी स्थित गाटा संख्या 134 पर 0.201 हेक्टेयर, 438 पर 0.126 हेक्टेयर जमीन नगर सीलिंग में दर्ज हैं। इनके अलावा अन्य गाटा संख्या पर भी अवैध कब्जा कर कॉलोनी विकसित करने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed