{"_id":"6a2c6baaf81718d1f20f3af6","slug":"manikandan-removed-ahead-of-cms-visit-saumya-pandey-handed-charge-of-bda-bareilly-news-c-4-bly1053-904140-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीएम के दौरे से पहले मनिकंडन हटे, सौम्या पांडे को मिली बीडीए की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीएम के दौरे से पहले मनिकंडन हटे, सौम्या पांडे को मिली बीडीए की कमान
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले शासन ने बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए को उनके पद से से हटाकर प्रतीक्षारत किया गया है। उनकी जगह 2017 बैच की आईएएस अधिकारी सौम्या पांडे को बीडीए का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसको लेकर जिले के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
इस बदलाव को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री का बरेली दौरा बिल्कुल नजदीक है और प्रशासनिक अमला इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है। सीएम के इस दौरे के दौरान बीडीए की रामायण वाटिका, औद्योगिक टाउनशिप, परसाखेड़ा टाउनशिप समेत अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास होना तय हुआ है। ऐसे महत्वपूर्ण मोड़ पर प्राधिकरण के शीर्ष अधिकारी को हटाए जाने के पीछे कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मनिकंडन ए पिछले कुछ समय से बीडीए की कई बड़ी परियोजनाओं को लेकर लगातार सुर्खियों में थे। फिलहाल, नई उपाध्यक्ष सौम्या पांडे के सामने मुख्यमंत्री के दौरे से पहले इन सभी परियोजनाओं की तैयारियों को समय पर पूरा कराने की चुनौती होगी।