{"_id":"5d2e29608ebc3e6d1766ed4f","slug":"manika-ghandhi-bareilly-news-bly3688241187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेनका जी! आपके एनीमल सेल्टर होम की जमीन को भी माफिया नहीं छोड़ रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेनका जी! आपके एनीमल सेल्टर होम की जमीन को भी माफिया नहीं छोड़ रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के एनजीओ पीपुल्स फॉर एनीमल (पीएफए) से ग्राम चौबारी में संचालित पशु पक्षी अस्पताल की जमीन पर फिर माफिया की नजर है। इससे पहले भी अस्पताल की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई थी, जिसे प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए हटा दिया था। शिकायत है कि एक बार फिर अस्पताल की जमीन को कब्जा करने का प्रयास हो रहा है। सोसाइटी के अध्यक्ष प्रशांत पटेल और पीपीएफ के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश यादव ने इसकी शिकायत एसडीएम सदर अमरेश कुमार से की है। एसडीएम ने तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
शहर से सटे गांव चौबारी में बरेली गौशाला सोसाइटी की गऊशाला के नाम कृषि भूमि है। इसकी लीज मेनका गांधी के एनजीओ पीएफए वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष प्रशांत पेटल के नाम पर है। इनकी करीब 20 बीघा जमीन में एनीमल सेल्टर होम बना है, जिसमें करीब 40 गायें हैं। इसके अलावा दिव्यांग पशु-पक्षियों को भी यहां आसरा दिया गया है। बाकी 16 बीघा जमीन खाली है और उस पर खेती होती है। बताते हैं कि इस खाली पड़ी जमीन पर पूर्व में एक सिख समुदाय के व्यक्ति ने कब्जा करने की कोशिश की थी। शिकायत पर प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे कब्जा मुक्त करा दिया था। बताते हैं कि प्रशांत पटेल और सतीश यादव की तरफ से एडीएम सदर अमरेश कुमार को फिर से शिकायत हुई है कि इस जमीन पर फिर से कब्जा किया जा रहा है। एक महिला इसमें खेती करने की कोशिश कर रही है। एडीएम ने तहसीलदार आशुतोष गुप्ता को लेखपालों की टीम गठित कर पैमाइश करने और जमीन को कब्जा मुक्त कराने के आदेश दिए हैं।
मामले की शिकायत मिली है। तहसीलदार से जमीन की नापजोख करने को कहा है। अगर कब्जे की शिकायत सही मिली तो दोषी के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।
- अमरेश कुमार, एसडीएम सदर