{"_id":"5a85dd284f1c1ba1268ba8db","slug":"maneka-meets-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेनका गांधी ने ग्रामवासियों से सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेनका गांधी ने ग्रामवासियों से सुनी समस्याएं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
Maneka Gandhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा कर समस्याएं सुनी। उन्होंने राशन कार्ड व कोटा वितरण में धांधली की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम और एसडीएम से बात करने का आश्वासन दिया। साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।
केंद्रीय मंत्री ने गांव भूड़ा बहादुरपुर, फरीदपुर, उतरसिया मोहलिया, सिंसई समेत दर्जनों गांवों का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सस्ता गल्ला के दुकानदारों पर राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाया और शिकायत पर अधिकारियों के कार्रवाई नहीं करने की बात कही। कुछ किसानों ने पुलिस उत्पीड़न की बात रखी। इस पर केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों के साथ होने वाली बैठक में समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। मेनका गांधी ने कहा कि जो लोग गरीबों के हक को छीनने की कोशिश करेंगे, उन्हें वह सलाखों के पीछे पहुंचाएंगी। उधर, रिछा सीएचसी पर गड़बड़ी की शिकायत करते हुए सरदार जैल सिंह ने बताया कि अस्पताल की दवाएं मेडिकल स्टोर पर बेची जा रही हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीएमओ से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।