फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maneka gave 3.3 million to its MP fund to Bareilly

मेनका ने अपनी सांसद निधि से बरेली को दिए 33 लाख

Mon, 06 Nov 2017 02:27 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 06 Nov 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत की सांसद और केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री ने अपनी सांसद निधि से बरेली में सोलर लाइटें लगाने के लिए 33.28 लाख रुपये दिए हैं। उनकी सांसद निधि से बरेली के बहेड़ी, दमखोदा और शेरगढ़ इलाके में सोलर लाइटें लगेंगी। मेनका गांधी के अलावा केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, राज्यसभा सांसद शिवप्रताप शुक्ल और एमएलसी भूपेंद्र सिंह ने भी अपनी सांसद और विधायक निधि से बरेली के ग्रामीण इलाकों में सोलर लाइटें लगाने के लिए रुपये दिए हैं। 
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने बहेड़ी के मनुआपट्टी, तकिया गौंटिया, मिर्जापुर रंजीत, खुटिया, सिंधमखेड़ा, मकरोई, मबई, समिरिया, बहेड़ी, टियूला, डंडिया, शेरगढ़ रोड, मनुआ पट्टी, राजूनगला, आमडांडी, सिमरिया, जाम अनंतराम, सिली जागीर, शाहपुर, आदलपुर, जूकनूनागर, गूनई, ट्यिूली, राजूनगला, ब्लाक दमखोदा के गांव नवादा, सुकटिया, भूड़ा बहादुरपुर, सिंगौती, चुरैला, लालू गौंटिया, खजूरीखेड़ा, ननकार और शेरगढ़ के गांव जगत, न्यामतपुर, कुतकपुर, कुंवरगढ़ा गौंटिया, मठकरिया, भौना और हरसूनगला में सोलर लाइटें लगाने के लिए सांसद निधि से 33.28 लाख रुपये दिए हैं। डीआरडीए को भेजे निर्देश में उन्होंने कहा कि सांसद निधि से स्वीकृत सोलर लाइटें सार्वजनिक स्थानों पर लगेंगी। डीआरडीए ने स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष कार्यदायी संस्था को 24.97 लाख रुपये अवमुक्त भी कर दिए हैं। उधर, गोरखपुर निवासी राज्यसभा सांसद शिवप्रताप शुक्ल ने बरेली के मझगवां ब्लाक के गांव जोगीठेर, कुडरिया फैजुल्लापुर और मंशापुर में पांच-पांच ब्लॉक रामनगर और आजमपुर गांवों में आठ स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए अपनी सांसद निधि से 4.87 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। गाजियाबाद से विधान परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह ने जूनियर हाईस्कूल सुकटिया याकूबगंज में सुरेंद्र पाल सिंह जूनियर हाईस्कूल में सोलर लाइटें लगाने के लिए 21.20 लाख रुपये दिए हैं। राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत अपनी सांसद निधि से बरेली शहर की गली हकीम आगा सहाय, किला छावनी में मौलाना शमशुल हसन, मदरसा इमाम-ए अर्श के घर के सामने और मुनव्वर बाग छोटी कर्बला के सामने इंडियान पेंट मार्केट में चार सोलर लाइटें लगाने के लिए 84 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed