{"_id":"57d5bbee4f1c1bbb613193b0","slug":"management-does-not-want-to-become-the-bareilly-college-union-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनेजमेंट नहीं चाहता की बरेली कालेज केंद्रीय विवि बने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनेजमेंट नहीं चाहता की बरेली कालेज केंद्रीय विवि बने
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Mon, 12 Sep 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली कालेज कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के लोगाें ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार से रविवार को मुलाकात की और कालेज को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की मांग की। संतोष गंगवार ने कर्मचारियाें से कहा कि अगर प्रबंधन प्रस्ताव बनाकर दें तो बात आगे बढ़ाई जा सकती है, लेकिन वे ऐसा नहीं चाहते हैं। बरेली कालेज की बिगड़ती व्यवस्था से छात्र और शिक्षक ही नहीं बल्कि कर्मचारी भी परेशान हैं। वे इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने के लिए संतोष गंगवार से मिले। दिये गये ज्ञापन में कहा कि नैक से ए ग्रेड प्राप्त बरेली कालेज काफी पुराना है, बावजूद इसके कॉलेज की स्थिति खराब हो रही है। पूर्व डीएम अभिषेक प्रकाश ने प्रबंध समिति से प्रस्ताव पास कराकर शासन को भेजा था, लेकिन कवायद रुक गई। केंद्रीय मंत्री ने कर्मचारियाें से कहा कि वे खुद चाहते हैं कि बरेली कालेज केंद्रीय विश्वविद्यालय बने लेकिन मैनेजमेंट नहीं चाहता। अगर प्रबंधन से प्रस्ताव बनवाया जाए और इसे आगे रखा जाएगा तो वह पूरी मदद करेंगे। कर्मचारियाें ने कहा कि अगर मैनेजमेंट उनका साथ नहीं देगा तो भूख हड़ताल होगी। इस मौके पर जितेंद्र मिश्रा, वंश गोपाल, राजीव भारती, सुनील, रामपाल, जयवीर, राम बहादुर, जय प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन