{"_id":"68bd88e3e0543cc6770be17a","slug":"man-who-went-into-coma-after-being-beaten-up-died-during-treatment-in-bareilly-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पिटाई के बाद कोमा में गए युवक की मौत, दो सितंबर को हुआ था जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पिटाई के बाद कोमा में गए युवक की मौत, दो सितंबर को हुआ था जानलेवा हमला
Sun, 07 Sep 2025 07:00 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 07 Sep 2025 07:00 PM IST
सार
बरेली में जानलेवा हमले में घायल युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गणेश शोभायात्रा के बाद घर लौटते वक्त उस पर जानलेवा हमला हुआ था।
विज्ञापन
नितिन कश्यप का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के कोतवाली क्षेत्र के मठ की चौकी में सराफा दुकान के कर्मचारी नितिन कश्यप (25 वर्ष) ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के बाद घर लौटते वक्त नितिन पर जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मठ की चौकी निवासी यशोदा देवी ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि दो सितंबर की रात गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा से लौटते वक्त उनके बेटे नितिन पर श्यामगंज निवासी राहुल, अंकित व दो अन्य ने लोहे की रॉड, लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इससे नितिन को ब्रेन हेमरेज हो गया और फिर वह कोमा में चला गया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार तड़के उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजन ने की कार्रवाई की मांग
नितिन की बहन रितु कश्यप ने बताया कि घर के पास ही गली से गुजरते इन लड़कों ने नितिन को बेरहमी से पीटा था जो उसकी मौत का कारण बना। मामले में दोषियों पर कार्रवाई व गिरफ्तारी की मांग की गई है। कोतवाल अमित पांडेय ने बताया कि शोभायात्रा से लौटते वक्त दो गुटों में झगड़ा हुआ था। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन