फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man uploaded objectionable photos of girl on social media in Budaun

Budaun News: मौसेरी बहन की शादी में युवक ने खींचे युवती के फोटो, फिर एडिट कर की शर्मनाक करतूत

Sun, 11 Feb 2024 04:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 11 Feb 2024 04:40 PM IST
सार

बदायूं में एक युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने शादी समारोह के दौरान युवती के फोटो खींच लिए। फिर उक्त फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिए। 

विज्ञापन
man uploaded objectionable photos of girl on social media in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं में एक युवती के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डालने का मामला सामने आया है। शाहजहांपुर की युवती का कहना है कि वह करीब एक साल पहले बदायूं आई थी। तब नन्हे नाम के युवक ने उसके फोटो खींचे थे। अब उसने उन फोटो एडिट करके सोशल मीडिया पर अपलोड दिया। जब युवती को उसकी जानकारी हुई तो वह हैरान रह गई। उसने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पीड़ित युवती शाहजहांपुर जनपद के एक गांव की रहने वाली है। उसका कहना है कि वह एक साल पहले अपनी मौसेरी बहन की शादी में उसावां थाना क्षेत्र के एक गांव में आई थी। उस समारोह में आया युवक नन्हे फोटो खींच रहा था। कुछ समय से नन्हे अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उसको कॉल कर रहा है। उसके साथ गालीगलौज करता है। वह विरोध करती है तो जान से मारने की धमकी देता है।

विज्ञापन

उसावां थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट 
युवती ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। जब कुछ लोगों की उसके मोबाइल नंबर पर कॉल आई, तब उसे फोटो पोस्ट करने के संबंध में जानकारी हुई। उसके बाद युवती ने उसावां थाने आकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने इसकी विवेचना शुरू कर दी है। एसओ मान बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखी गई है। विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगें, उसके अनुसार कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed