Bareilly News: गला काटकर युवक की हत्या, गेहूं के खेत में मिला कंकाल, धड़ के पास ही पड़ा थी खोपड़ी
शुक्रवार को सुबह चार बजे के करीब मजदूर गेहूं की कटाई कर रहे थे। इस दौरान बीच खेत में कंकाल पड़ा दिखा, जिसे देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने खेत मालिक को इसके बारे में बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली-पीलीभीत हाईवे किनारे एक गेहूं के खेत में शुक्रवार को एक युवक का कंकाल पड़ा मिला। धड़ के पास ही खोपड़ी पड़ी हुई थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि सिर काटकर हत्या करने के बाद शव यहां फेंका गया होगा। कंकाल करीब एक महीने पुराना बताया गया है। काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी।
हाफिजगंज के रहने वाले छोटा शाह ने कस्बा निवासी अनुज गुप्ता का आठ बीघा खेत बटाई पर लेकर उसमें गेहूं बोया था। शुक्रवार को सुबह चार बजे के करीब मजदूर गेहूं की कटाई कर रहे थे। इस दौरान बीच खेत में एक कंकाल पड़ा दिखा। शरीर पर सफेद हाफ टी-शर्ट, नीली लोअर और पास में एक सफेद अंगोछा पड़ा था। कंकाल का सिर नहीं था।
पास में पड़ी मिली खोपड़ी
मजदूरों ने खेत मालिक को इस बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गेहूं के खेत में कंकाल पड़ा होने की सूचना पर बड़ी संख्या में गांव वाले मौके पर जुट गए। सूचना पर इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। छानबीन के दौरान पास में ही खोपड़ी पड़ी मिली। आसपास के गांवों में सूचना देकर शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया मगर कामयाबी नहीं मिली।
पुलिस ने पंचनामा भरवाने के बाद कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अंदाजा है कि करीब एक महीने पहले शव यहां फेंका गया होगा। बीचोंबीच खेत में कंकाल पड़ा होने की वजह से किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।