{"_id":"6486ad95898d9f19a80e3087","slug":"man-shot-dead-wife-illegal-relationship-wife-killer-says-regret-for-not-killing-her-lover-in-bareilly-2023-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पूजा को बहुत प्यार करता था, लव मैरिज भी की, सालभर पहले उसका मुन्ना से अफेयर हो गया, इसलिए मारा; प्रेमी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पूजा को बहुत प्यार करता था, लव मैरिज भी की, सालभर पहले उसका मुन्ना से अफेयर हो गया, इसलिए मारा; प्रेमी...
Mon, 12 Jun 2023 02:13 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 12 Jun 2023 02:13 PM IST
सार
बरेली में अवैध संबंधों के शक में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने कथित प्रेमी को भी गोली मारी। नशे की हालत में बहन के घर जाकर हवाई फायरिंग की तो आरोपी पकड़ा गया। फतेहगंज पश्चिमी में हुई वारदात से भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
बरेली में शख्स ने की पत्नी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला लोधीनगर में पत्नी की हत्या के आरोपी कृष्णपाल उर्फ चल्वे को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। उसके चेहरे पर पत्नी की हत्या का अफसोस नहीं दिखा। इसके उलट उसने पुलिस की पूछताछ में पत्नी के खिलाफ जहर ही उगला।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कहा कि उसे अफसोस तो इस बात का है कि पत्नी का प्रेमी उसकी गोली से बच गया। चल्वे ने शनिवार को पत्नी पूजा की दो गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने लोधीनगर चौराहे पर जाकर पत्नी के कथित प्रेमी फल विक्रेता मुन्ना मौर्य को भी गोली मारी थी।
ये भी पढ़ें- चरित्र पर शक: 10 साल की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, पूजा ने परिवार ठुकराकर की थी शादी, पति बोला- वो बेवफा थी...
विज्ञापन
छर्रा लगने से वह घायल हो गया था। उसका इलाज चल रहा है। रात भर नशे में बड़बड़ाने के बाद रविवार सुबह उसे होश आया। जेल जाने से पहले पुलिस और पत्रकारों को चल्वे ने बताया कि वह पूजा को बहुत प्यार करता था। उससे प्रेम विवाह भी किया।
ये भी पढ़ें- बूढ़ी मुर्गियों का बनेगा अचार: मशीन में विकसित होंगे चूजे, CARI के वैज्ञानिकों ने विकसित की तकनीक
तोहमत लगाई कि एक साल से पूजा मोहल्ले के ही मुन्ना के संपर्क में थी। दोनों ने बरेली में किराये पर कमरा ले लिया था। घर से काफी सामान बरेली में अपने कमरे पर ले जा चुकी थी। कई बार समझाया पर मानने के बजाय वह उसी की हत्या कराने की बात करती थी।

जब सिर से पानी ऊपर हो गया तो पूजा और मुन्ना की हत्या करने का फैसला कर लिया। अफसोस है कि मुन्ना बच गया। पूछताछ में ये भी पता लगा कि चल्वे ने जिस शख्स से काफी समय पहले तमंचा लिया था, उसकी भी मौत हो चुकी है।
अवैध संबंधों के शक में पत्नी को गोली से उड़ाया, कथित प्रेमी को भी मारी गोली
जानकारी के अनुसार, कस्बे में शनिवार दोपहर सनसनीखेज वारदात हो गई। कृष्णपाल उर्फ चल्वे ने अपनी पत्नी पूजा की दो गोलियां मारकर हत्या कर दी। उसे फल विक्रेता मुन्ना से पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था। हत्या के बाद उसने चौराहे पर पहुंचकर मुन्ना को भी गोली मार दी।

गनीमत रही कि छर्रे लगने से मुन्ना मामूली घायल हुआ। आरोपी को घंटेभर बाद उसकी बहन के घर से तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया गया, वहां उसने हवाई फायरिंग कर दी थी। जानलेवा हमले के मामले में चल्वे जेल में बंद था। हाल में ही वह जमानत पर छूटकर आया था।
ये भी पढ़ें- 10 साल इश्क और फिर खूनी खेल: पूजा जिसके लिए घर छोड़कर आई, वही बन गया कसाई; बेदर्दी से ली जान
ये भी पढ़ें- 10 साल इश्क और फिर खूनी खेल: पूजा जिसके लिए घर छोड़कर आई, वही बन गया कसाई; बेदर्दी से ली जान
लोधीनगर निवासी चल्वे और मोहल्ला नौगवां निवासी पूजा अलग-अलग बिरादरी के थे। दस साल पहले उन्होंने प्रेम विवाह किया था। कुछ साल से चल्वे को शराब की लत लग गई थी। वह अपराध भी करने लगा। सालभर से दोनों में तनातनी चल रही थी। शनिवार दोपहर भी दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ।