फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man's death in hotel

होटल में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 02 Jan 2022 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
man's death in hotel
शिवम चौहान। फाइल फोटो
बरेली। पुराने रोडवेज बसअड्डे के पास स्थित कोणार्क होटल में रिशेप्सनिस्ट शिवम चौहान (21) की शुक्रवार देर रात मौत हो गई। शिवम के सिर में गहरी चोट लगी थी। होटल वालों ने सीढ़ियों से गिरकर उसकी मौत होने की बात कही लेकिन परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है लेकिन देर रात तक कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

बिथरी के गांव गोपालपुर नगरिया में रहने वाले शिवम चौहान इन दिनों कर्मचारीनगर में अपनी ननिहाल में रहते थे। शिवम के ताऊ सूरजपाल सिंह से मुताबिक, वह पिछले करीब तीन साल से होटल कोणार्क में रिशेप्सनिस्ट और इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे होटल स्टाफ ने उन्हें सूचना दी कि शिवम होटल में सीढ़ियों से गिर गया है और उसके चोट लग गई है। वे लोग उसे जिला अस्पताल ले आए हैं। हालांकि, उन लोगों से पहले शिवम का छोटा भाई शिवांकुर जिला अस्पताल पहुंच गया तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। शिवम के सिर में गंभीर चोट लगी थी। पोस्टमार्टम में भी सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

रात नौ बजे के बाद की फुटेज गायब
सूरजपाल सिंह ने बताया कि उन लोगों ने होटल प्रबंधन से शुक्रवार रात की सीसीटीवी फुटेज दिखाने को कहा तो उसने रात नौ बजे के बाद की फुटेज गायब बताई है। साथ ही उसकी हार्ड डिस्क न होने की भी बात कही है। उनका आरोप है कि होटल से दो कर्मचारियों ने ही उसकी हत्या कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम बार मालिक से हुई बात
सूरजपाल का कहना है कि होटल के कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि वह फोन पर लंबी-लंबी बात करता रहता था। शुक्रवार रात भी वह फोन लेकर छत पर चला गया था और फिर सीढ़ियों से उतरते समय गिर पड़ा। मगर पुलिस को उसके फोन में अंतिम बार होटल मालिक से ही करीब डेढ़ मिनट की बात होने की कॉल डिटेल मिली है।

मौके पर मिला खून
कोतवाली इंस्पेक्टर हिमांशु निगम ने बताया कि परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है लेकिन जांच में सीढ़ियों के पास खून के निशान मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कराई जा रही है। परिवार वाले अगर कोई तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं, होटल मालिक कनिष्क शर्मा का कहना है कि उन लोगों के बीच समझौता हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed