फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man murdered his body was found in mustard field in Bareilly

Bareilly News: हत्या कर सरसों के खेत में फेंका दुष्कर्म के आरोपी का शव, तीन लोग हिरासत में

Thu, 23 Jan 2025 06:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Jan 2025 06:10 PM IST
सार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव गुरुवार को गांव परधौली में सरसों के खेत से बरामद हुआ। प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन
man murdered his body was found in mustard field in Bareilly
लोकेश बाबू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में तीन दिन से लापता युवक का शव बृहस्पतिवार को गांव के बाहर सरसों के खेत में पड़ा मिला। उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद शव खेत में फेके जाने की आशंका जताई जा रही है। वह दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका था। एक महिला से उसके संबंध भी थे। महिला के पति से भी उसका विवाद चल रहा था। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने महिला के पति समेत तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


सीबीगंज थाने के गांव परधौली के एक सरसों के खेत में गांव के कृपांश ने बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे शव पड़ा देखा। उसने इसकी सूचना 112 को दी। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम मौके पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त परधौली निवासी लोकेश कुमार गंगवार (38) पुत्र छत्रपाल के रूप में की गई। लोकेश तीन दिन से लापता था। 
विज्ञापन


 


लोकेश अविवाहित था और मेहनत-मजदूरी करता था। अक्सर कई-कई दिन के लिए घर से चला जाता था। ऐसे में परिवार वालों ने थाने में गुमशुदगी भी दर्ज नहीं कराई। लोकेश तीन भाई और तीन बहनों में सबसे छोटा था। एक महिला से उसके नाजायज संबंध भी थे। इसको लेकर महिला के पति से भी उसका कई बार विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल पहले वह महिला से दुष्कर्म के मामले में जेल भी जा चुका था। इन दिनों जमानत पर चल रहा था। सूचना पर एसपी सिटी मानुष तारीक, सीओ द्वितीय संदीप सिंह मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक के परिवार वालों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।


 

घसीट कर खेत में डाला गया शव
आशंका जताई जा रही है कि लोकेश की हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद शव सरसों के खेत में फेंका गया होगा। दरअसल, जिस स्थान पर शव मिला है उससे कुछ ही दूरी पर बाइक के पहियों के निशान भी मिले हैं। खेत में शव के आसपास घसीटने के निशान भी मिले हैं। लोकेश के गले पर निशान भी हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या और शव खेत में फेंकने में एक से ज्यादा लोग शामिल रहे होंगे। फॉरेंसिक टीम को मौके से कुछ क्लू भी मिले हैं।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि सीबीगंज के परधौली गांव के सरसों के खेत में शव बरामद किया गया है। मृतक दुष्कर्म के मामले में आरोपी था। हत्या करने के बाद शव यहां फेंकने की आशंका है। उसके एक महिला से संबंधों की बात सामने आई है। पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed