{"_id":"5cccff6cbdec2207254c7c90","slug":"man-murdered-by-son-in-law-at-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के चांटे से नाराज हुआ शख्स, ससुर को छत से नीचे फेंककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के चांटे से नाराज हुआ शख्स, ससुर को छत से नीचे फेंककर मार डाला
Sat, 04 May 2019 08:26 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 04 May 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के ब्राह्मपुर में एक ई रिक्शा ड्राइवर ने ससुराल जाकर दो लाख रुपये की खातिर पत्नी से झगड़ा किया। पत्नी ने उसे गुस्से में चांटा जड़ दिया तो उसने तीसरी मंजिल से ससुर को नीचे फेंक दिया। बुजुर्ग की मौत के बाद आरोपी को भीड़ ने पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। पत्नी ने पति और सौतन समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन
किला के बाकरगंज निवासी जावेद ने अपना मकान ढाई लाख रुपये में खुर्शीद को बेचा था। उसकी हरकतों से तग पत्नी रेशमा दो लाख रुपये और सामान लेकर पिता अब्दुल रशीद (65) के पास चली आई। शुक्रवार सुबह जावेद ससुराल पहुंचकर ई रिक्शा खरीदने के लिए पत्नी से रकम मांगने लगा। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। रेशमा ने रुपये देने से इंकार किया तो उसने ससुर रशीद से खर्च के लिए 15 हजार मांगे।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि इसी झगड़े में रेशमा ने जावेद को चांटा मार दिया। पत्नी के चांटे से तमतमाए जावेद ने ससुर को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। सड़क पर गिरते ही रशीद ने दम तोड़ दिया। परिवार जीवित होने की उम्मीद में उन्हें जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रेशमा ने पति जावेद के साथ ही उसकी दूसरी पत्नी बेबी, बेबी के पहले पति के बेटे और भाई समेत चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन
एफआईआर में कहा कि ये लोग उनके घर आए थे और पिता से पंद्रह हजार रुपये लेने की जिद कर रहे थे। बाद में बेबी की मदद से जावेद ने पिता को छत से फेंक दिया। हालांकि पुलिस पूछताछ में जावेद ने बताया कि ससुर खुद को करंट लगाकर उसे फंसाने की कोशिश कर रहे थे और धोखे में गिर पड़े।
दरोगा की गाड़ी चलाने लगा था
तंगी और नशे की वजह से जावेद ने अपना पुराना ई रिक्शा बेच दिया था। वह सप्ताह भर से पुलिस लाइन में तैनात एक दरोगा की निजी गाड़ी चलाने लगा था। जावेद ने बताया कि इस नौकरी में उसका मन नहीं लग रहा था। उसे नया ई रिक्शा खरीदना था, जिसके लिए रेशमा रकम नहीं दे रही थी। दो दिन पहले दरोगा को भी उसने अपने पारिवारिक विवाद की जानकारी दी थी। कहा था कि दो बीवियों के चक्कर में फंस गया है। मकान बिक गया और रुपया भी हाथ नहीं लगा।