फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man molested the women shot the youth when he resists in bareilly

Bareilly: बरात में महिलाओं से छेड़खानी, विरोध पर बराती ने दुल्हन के तहेरे भाई को गोली मारी, हालत गंभीर

Tue, 11 Jun 2024 02:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Jun 2024 02:45 PM IST
सार

बरेली के भमोरा क्षेत्र में बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र से बरात आई थी। जयमाल के दौरान डीजे पर डांस कर रहे बरातियों ने महिलाओं से छेड़खानी की। दुल्हन के तहेरे भाई ने विरोध किया तो उस पर फायर कर दिया। 
 

विज्ञापन
man molested the women shot the youth when he resists in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान महिलाओं से डीजे पर डांस कर रहे युवकों ने छेड़खानी कर दी। लड़की पक्ष ने विरोध किया तो बदायूं निवासी एक बराती ने तमंचे से गोली चला दी। इससे एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


रविवार रात गांव निवासी ग्रामीण के यहां लड़की की बरात बदायूं जिले के उझानी थाना क्षेत्र के गांव संजरपुर से आई थी। बरातियों का स्वागत सत्कार के बाद खाना-पीना हुआ। रात करीब तीन बजे जयमाला का कार्यक्रम हुआ। दोनों पक्ष की महिलाएं स्टेज पर जाकर दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देकर घर लौट रही थीं। 
विज्ञापन


जयमाला स्टेज के एक ओर डीजे लगा था। यहां बराती डांस कर रहे थे। बरातियों में से कुछ नशे में थे। स्टेज से उतरकर अपने घर की ओर जाने को महिलाएं निकलीं तो डीजे पर डांस कर रहे उझानी के संजरपुर  निवासी नरेंद्र ने अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। इसका दुल्हन के तहेरे भाई अशोक ने विरोध किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ को चीरती हुई जांघ में लगी गोली 
नशे की हालत में आरोपी नरेंद्र ने तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। अशोक ने तमंचे की नाल पकड़ ली तो गुस्साए नरेंद्र ने फायर कर दिया। गोली अशोक के हाथ को चीरती हुई उसकी जांघ में लग गई। फायरिंग के बाद बरात में अफरा-तफरी मच गई। 

कुछ लोगों ने नरेंद्र को पकड़ लिया। उसके साथी कार लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने  पड़ताल की। परिजनों ने नरेंद्र को तमंचे समेत पुलिस को सौंप दिया। अशोक को परिजन भमोरा सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने बताया कि ये हर्ष फायरिंग जैसा मामला था। एक ने फायर किया जो दूसरे युवक के लग गया। आरोपी को पकड़ लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed