फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man molested girl student at college gate in bareilly

दुस्साहस: कॉलेज के गेट पर छात्रा से छेड़खानी, शोहदे ने हाथ पकड़कर खींचा, विरोध पर देख लेने की दी धमकी

Sat, 23 Sep 2023 07:52 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Sep 2023 07:52 AM IST
सार

शुक्रवार सुबह आठ बजे छात्रा कॉलेज के गेट पर पहुंची। वहां पहले से ही कई शोहदे खड़े हुए थे। उनमें से
एक ने उसे देखकर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। उसने छात्रा का हाथ पकड़ लिया और खींचने लगा। इस पर छात्रा ने शोर मचा दिया। 

विज्ञापन
man molested girl student at college gate in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शाही थाना क्षेत्र के एक कॉलेज के गेट पर शुक्रवार को शोहदे ने नाबालिग छात्रा का हाथ पकड़कर उसे खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर देख लेने की धमकी देते हुए फरार हो गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य और छात्रा के पिता की तहरीर पर शाही पुलिस ने आरोपी सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे वह कॉलेज के गेट पर पहुंची। वहां पहले से ही कई शोहदे खड़े हुए थे। उनमें से एक ने उसे देखकर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। जब वह कॉलेज के अंदर जाने लगी तो उसने हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की। शोर मचाने पर दूसरी छात्राएं और कॉलेज के शिक्षक वहां पहुंचे। उन्हें आता देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। प्रकरण की जानकारी प्रधानाचार्य को दी गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंबरेली में फिर हादसा: पुल के निर्माण में बदइंतजामी ने ली एक और जान, शटरिंग गिरने से राहगीर की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं ने बताया कि कॉलेज के आसपास पुलिस पिकेट मौजूद न रहने से हर समय शोहदे वहां मंडराते रहते हैं। कॉलेज आते-जाते समय वह अश्लील कमेंट करते हैं। पहले भी कई लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं हो चुकी हैं। कालेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि घटना के बाद छात्रा डर गई थी। उसके परिजनों को बुलाकर उनके साथ उसे घर भेजा दिया गया।

 

2016 में छात्राओं ने छोड़ दिया था कॉलेज आना

अगस्त 2016 में इसी कॉलेज की तीन छात्राओं के साथ छेड़खानी हुई थी। घटना के बाद छात्राओं ने कॉलेज आना बंद कर दिया था। करीब 20 दिनों तक गतिरोध चला था। डीएम और एसएसपी तक मामला पहुंचने के बाद यहां सादा कपड़ों में पुलिस की तैनाती की गई थी। इसके बाद छात्राओं ने कॉलेज आना शुरू किया था। कुछ दिनों तक स्कूल खुलने और बंद होने के समय पुलिस लगातार कॉलेज के आसपास गश्त करती रही। सात साल से यह क्रम बंद हो गया।

सीओ मीरगंज हर्ष मोदी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। स्कूल और कॉलेजों के आसपास पुलिस पिकेट की तैनाती की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed