फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man misdeeds the girl in the hotel and made an obscene video in Bareilly

होटल में दुष्कर्म: युवती का बनाया अश्लील वीडियो, आरोपी बोला- दरोगा दोस्त को खुश करो, तभी डिलीट करूंगा

Fri, 16 Aug 2024 07:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 Aug 2024 07:46 PM IST
सार

बरेली में एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके जरिए उसने युवती पर दरोगा दोस्त से संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। 

विज्ञापन
man misdeeds the girl in the hotel and made an obscene video in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को होटल में ले जाकर जबरन संबंध बनाए और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर युवक ने युवती से कहा कि मेरे दरोगा दोस्त को भी खुश करना होगा, तभी तुम्हारी वीडियो डिलीट करूंगा। पीड़ित युवती ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


इज्जतनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि पीलीभीत जिले के एक गांव निवासी इकरार ने शादी करने का वादा किया था। इकरार उसके घर आया और मामा से मिलवाने के बहाने होटल में ले गया। होटल ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। इकरार ने अश्लील वीडियो भी बना लिया। 

विज्ञापन

युवती की मां का भी किया शारीरिक शोषण 
युवती को पता चला कि इकरार उसकी मां का भी शारीरिक शोषण कर चुका है। नाराज होकर युवती ने इकरार की शिकायत करने की बात कही तो उसने मामा फरियाद खां की पहुंच का हवाला देकर धमकाया। फरियाद ने भी शिकायत करने पर युवती और उसकी मां की हत्या करने की धमकी दी। 

इकरार ने वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर कहा कि इज्जतनगर थाने का एक दरोगा उसका दोस्त है। उसे खुश कर दोगी तो वीडियो डिलीट कर दूंगा। दरोगा भी तुम्हें पसंद करता है। अगर तूने दरोगा को खुश नहीं किया तो वीडियो वायरल कर जिंदगी बर्बाद कर दूंगा। इज्जतनगर थाने में एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed