फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man lost money after befriending London girl on Facebook in Bareilly

Cyber Crime: लंदन की युवती से फेसबुक दोस्ती... व्हाट्सएप पर चैट, ऐसे जाल में फंसा युवक, गंवाई रकम

Mon, 02 Jun 2025 10:44 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Jun 2025 10:44 AM IST
सार

बरेली में एक युवक को फेसबुक पर लंदन की युवती से दोस्ती महंगी पड़ गई। युवती ने उसे जाल में फंसाकर एक लाख से अधिक रुपये ठग लिए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
man lost money after befriending London girl on Facebook in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

फेसबुक पर बरेली शहर निवासी युवक की लंदन की युवती से दोस्ती हो गई। युवती ने साथी की मदद से युवक को 1,12,000 का चूना लगा दिया। जब युवक को ठगी का एहसास हुआ तो उसके होश उड़ गए। उसने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


तपेश्वरनाथ मंदिर के पास रहने वाले कौशलेंद्र कुमार ने एसएसपी को बताया कि फेसबुक पर उनकी लंदन निवासी ओलिविया जेम्स नाम की युवती से दोस्ती हो गई। ओलिविया से उनकी व्हाट्सएप पर भी चैट होने लगी। ओलिविया ने आठ अप्रैल को किसी काम से दिल्ली आने की बात कही और उनसे मिलने की इच्छा जताई। इसके बाद एक नए नंबर से कौशलेंद्र के पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सीआईएसएफ का जवान बताया और कहा कि वह दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: जेठ ने की शर्मनाक करतूत... शिकायत पर सिपाही पति ने विवाहिता को जिंदा जलाने का किया प्रयास
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलिविया को इंडियन रुपये की जरूरत होने की बात कही। झांसे में लेकर कौशलेंद्र से 69500 रुपये ट्रांसफर कराए। इसके बाद 42500 रुपये दोबारा ट्रांसफर करा लिए। तीसरी बार रुपये मांगे तो कौशलेंद्र को ठगी का अहसास हुआ। ओलिविया ने भी व्हाट्सएप पर कोई उत्तर नहीं दिया। सुभाषनगर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed