फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   policeman husband tried to burn his wife in bareilly

Bareilly News: जेठ ने की शर्मनाक करतूत... शिकायत पर सिपाही पति ने विवाहिता को जिंदा जलाने का किया प्रयास

Mon, 02 Jun 2025 10:25 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Jun 2025 10:25 AM IST
सार

बरेली में एक विवाहिता ने अपने सिपाही पति और जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि जेठ ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की। शिकायत पर पति ने विवाहिता को पीटा। उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
policeman husband tried to burn his wife in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe

विस्तार

बरेली में एक महिला ने अपने सिपाही पति और जेठ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका आरोप है कि जेठ उस पर गलत नीयत रखता है। इसकी शिकायत सिपाही पति से की तो उसने पत्नी पर पेट्रोल डालकर जिंदा फूंकने की कोशिश की। एसएसपी के आदेश पर कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी को बताया कि उसका विवाह पुलिस लाइन में तैनात सिपाही से हुआ था। शादी के बाद जेठ उस पर बुरी नजर रखने लगा। जब वह पति से शिकायत करती तो वह उल्टा उसी की पिटाई करता था। दहेज में पांच लाख रुपये लाने के लिए कहता था। जेठ ने कपड़े फाड़कर दुष्कर्म करने की कोशिश की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Budaun News: करोड़ों रुपये की ठगी में अमर ज्योति फाइनेंस कंपनी के निदेशक पर FIR, जांच के लिए एसआईटी गठित 
विज्ञापन
विज्ञापन


पति से शिकायत की तो वह पिटाई करने लगा और पेट्रोल डालकर जिंदा फूंकने की कोशिश की। महिला ने भागकर जान बचाई। पति ने पुलिस में सिपाही होने की धमकी देकर पांच लाख का इंतजाम करने के लिए कहा। एसएसपी से शिकायत के बाद सिपाही और उसके मनचले भाई पर कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

शराबी पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक
सिरौली कस्बा सिरौली के मोहल्ले प्यास की निवासी मुनाजरीन ने थाना सिरौली में अपने पति के खिलाफ तीन तलाक देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पति एवं उसके ससुराल वाले दहेज को लेकर आए दिन प्रताड़ित करते हैं। पति शाहबाज शराबी है। शराब के नशे में उसने तीन तलाक दे दिया। महिला ने बताया कि उनकी दो साल की बच्ची है। उसके भरण पोषण की व्यवस्था भी नहीं कर पा रही हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed