फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man killed 14-year-old girl by pushing her off a moving train in Bareilly

UP: 14 साल की लड़की को भगाकर ले गया, फिर चलती ट्रेन से धक्का देकर मार डाला, आरोपी ने कबूला जुर्म

Sat, 13 Jul 2024 10:39 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Jul 2024 10:39 AM IST
सार

बरेली के कैंट क्षेत्र निवासी किशोरी को युवक ने चलती ट्रेन से धक्का देकर मार डाला था। आरोपी उसे भगाकर ले गया था। फिर पश्चिम बंगाल में उसकी हत्या कर दी। बरेली आकर युवक ने सरेंडर कर दिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की है। 

विज्ञापन
man killed 14-year-old girl by pushing her off a moving train in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र से 27 जून को अपहृत किशोरी का शव पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मिला था। अब इस मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। किशोरी की मौत ट्रेन से कूदने से नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई थी। आरोपी युवक के कबूलनामे से हत्या की पुष्टि हो गई। पूछताछ के बाद शुक्रवार को आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया। आरोपी ने स्वीकार किया कि घर न जाने की जिद पर अड़ी किशोरी को उसने गुस्से में ट्रेन से धक्का दिया था। बाकी नामजदों पर आरोप की विवेचना चल रही है। 

विज्ञापन


ये था मामला
कैंट क्षेत्र की 14 साल की किशोरी 27 जून से लापता थी। शक के आधार पर पिता ने गांव निवासी युवक व उसके परिवार के कुछ लोगों पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चार जुलाई को युवक ने कैंट थाने में सरेंडर कर दिया। उसने पुलिस को गुमराह किया। बताया कि वह और किशोरी बरेली से हावड़ा गए थे। वहां से लौटकर बरेली आते वक्त आत्महत्या के इरादे से दोनों ट्रेन से कूद गए। 

विज्ञापन

वह बेहोश हो गया था। जब होश आया तो किशोरी उसे नहीं मिली। वह घबरा गया और यहां लौट आया। पुलिस के साथ हावड़ा जाकर परिजनों ने जीआरपी से संपर्क किया। वहां अज्ञात के तौर पर शव पोस्टमार्टम के लिए रखा था। पता लगा कि शव हावड़ा स्टेशन के पास मिला था। वहीं अंतिम संस्कार कर दिया गया। इधर, किशोरी की मौत को लेकर तीन दिन पहले शहर में खासा बवाल हुआ था। 

आरोपी ने कबूला जुर्म 
कैंट पुलिस की टीम आरोपी युवक को घटनास्थल पर घुमाकर लौट आई। वहां से पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य दस्तावेज भी पुलिस ले लाई। आरोपी से कैंट थाने में शुक्रवार को सीओ प्रथम ने पूछताछ की। उसने बताया कि वह दोनों मर्जी से ही घर से गए थे। उसके भाई की शादी भी थी। वह घर लौटना चाहता था, लेकिन किशोरी को जान का खतरा सता रहा था। वह आना नहीं चाहती थी। इस पर उसने गुस्से में उसे ट्रेन से धक्का दे दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed