फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   man jumps into Garra River after failing to get name corrected on Aadhaar card in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: आधार कार्ड में नाम नहीं सुधरा तो गर्रा नदी में कूद गया युवक, नाविक ने बचाई जान; देखें वीडियो

Sat, 03 Oct 2026 11:51 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 03 Oct 2026 11:51 AM IST
सार

आधार कार्ड में नाम संशोधन न होने से परेशान एक युवक ने गर्रा पुल से नदी में छलांग लगा दी। नाविक ने उसे बचाया। युवक रोजा क्षेत्र का अफताब है। पुलिस ने उसे समझाकर परिजनों को सौंपा।

विज्ञापन
man jumps into Garra River after failing to get name corrected on Aadhaar card in Shahjahanpur
नाविक ने युवक को बचाया - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

शाहजहांपुर में आधार कार्ड में संशोधन नहीं होने से परेशान एक युवक ने शुक्रवार दोपहर गर्रा पुल से नदी में छलांग लगा दी। युवक को नदी में गिरता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। बाढ़ के दौरान घाट पर तैनात नाविक ने तत्काल नाव लेकर नदी में छलांग लगाई और करीब तीन-चार मिनट की मशक्कत के बाद युवक को डूबने से बचा लिया। बाद में पुलिस ने युवक को समझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन




घटना शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे चौक कोतवाली की राजघाट चौकी क्षेत्र में हुई। रोजा क्षेत्र के बल्लिया गांव निवासी अफताब गर्रा पुल पर पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ देर तक वह पुल पर इधर-उधर घूमता रहा। इसके बाद अचानक रेलिंग पर चढ़कर नदी में कूद गया।
विज्ञापन


युवक को नदी में गिरते देख पुल के आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों के शोर पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास घाट पर बाढ़ के दौरान तैनात नाविक ने स्थिति भांपते हुए नाव नदी की ओर बढ़ा दी। उसने डूब रहे युवक को तलाशकर करीब तीन-चार मिनट की मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया। नाव से युवक को किनारे लाया गया, जहां लोगों ने उससे घटना की वजह पूछी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंग्रेजी में सही, हिंदी में गलत है नाम 
अफताब ने बताया कि उसके आधार कार्ड में अंग्रेजी में नाम सही दर्ज है, जबकि हिंदी में नाम गलत है। नाम में संशोधन कराने के लिए वह कई बार संबंधित केंद्र के चक्कर लगा चुका था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे वह परेशान था और इसी वजह से उसने नदी में छलांग लगाने की बात बताई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाया कि आधार कार्ड में दर्ज नाम में नियमानुसार संशोधन कराया जा सकता है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि युवक को समझाने के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed