फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man injured in knife attack dies during treatment in bareilly

Bareilly News: हमले में घायल युवक की मौत, हमलावरों ने सड़क पर घेरकर ताबड़तोड़ मारे थे चाकू

Tue, 04 Mar 2025 02:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Mar 2025 02:32 PM IST
सार

बरेली के सुभाषनगर में 28 फरवरी की शाम कुछ लड़कों ने युवक पर हमला किया था। उस पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार किए थे, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। लखनऊ में उसका उपचार चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
man injured in knife attack dies during treatment in bareilly
बरेली में उपचार के दौरान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में चार दिन पहले सुभाषनगर क्षेत्र में हुई चाकूबाजी में घायल युवक सोनू की लखनऊ के अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। 

विज्ञापन


28 फरवरी को मढ़ीनाथ मोहल्ला निवासी सोनू पर जानलेवा हमला किया गया था। सब्जी लेकर शाम के वक्त घर जा रहे सोनू को गौतमबुद्ध पब्लिक स्कूल के पास घेरकर ताबड़तोड़ चाकू मारे गए थे। उस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। 
विज्ञापन


सोनू के पिता श्याम सिंह ने छह लोगों को नामजद कर सुभाष नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनमें से दो भीमा उर्फ भीमसेन और देवेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मंगलवार सुबह सोनू ने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाषनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि लड़कों में दो महीने से रंजिश चल रही थी, जिसकी वजह से हमला किया गया था। पुलिस को मामले में नामजद आरोपी मिथुन, मनोज, सुरेश व टेनी की तलाश है। इन सभी के खिलाफ जानलेवा हमले के मामले को हत्या की धारा में बदला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed