फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man his wife at stake after lost gambling with friend in Bareilly

जुए में हारा तो दांव पर लगा दी पत्नी: पति ने जीतने वाले के सामने किया पेश, बोला- इसे खुश कर देगी तो रकम माफ

Fri, 08 Sep 2023 05:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Sep 2023 05:16 PM IST
सार

Bareilly News : विवाहिता ने बताया कि पति आपराधिक प्रवृत्ति का है। घर में जुआ कराता है। एक दिन जुए में हार गया तो जीतने वाले को उसके कमरे में ले गया। उसके साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। वह बचकर कमरे से भागी तो उसे बंधक बनाकर पीटा। 

विज्ञापन
man his wife at stake after lost gambling with friend in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में एक युवक जुए में दो लाख रुपये हार गया। हार के बाद उसने अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया। पति ने जुए में जीतने वाले युवक के सामने पत्नी को पेश कर दिया। उससे कहा कि इसे खुश कर देगी तो जुए में हारी रकम माफ हो जाएगी। पति की बात सुनकर पत्नी सन्न रह गई। वह अपनी बच्ची को गोद में लेकर कमरे से भागी तो उसे बंधक बनाकर पीटा गया। पीड़िता ने आरोपी पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


प्रेमनगर थाना क्षेत्र की निवासी विवाहिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी नवंबर 2017 में हुई थी। शादी के बाद जब वह विदा होकर आई तो ससुरालवाले कम दहेज मिलने के ताने देने लगे। ससुरालवालों ने बुलेट या ढाई लाख रुपये की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भाजपा को झटका: यहां जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशी की जीत, नहीं चला 'कमल' का जादू
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि ससुरालवाले उसकी पिटाई करते थे। जान से मारने की धमकी देते थे। घर न टूटे इसलिए विवाहिता सबकुछ चुपचाप सहती रही। बाद में उसने अपनी मां को बताया। इस पर उन्होंने दो बार में 50 हजार और 30 हजार रुपये लाकर ससुरालवालों को दे दिए। इस बीच विवाहिता ने बेटी को जन्म दिया तो ससुरालवाले उसे लड़की पैदा करने का ताना देने लगे। 

घर में जुआ कराता है पति 

विवाहिता ने बताया कि पति आपराधिक प्रवृत्ति का है। घर में जुआ कराता था। घर पर पूरी रात जुआरी शराब पीकर जुआ खेलते और गाली गलौज करते। उसने विरोध किया तो ससुरालवालों ने उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता ने बताया कि 14 जून 2023 को उसका पति जुए में दो लाख रुपये हार गया। इस पर वह एक व्यक्ति को कमरे में ले आया। बोला, 'तू इसे खुश कर देगी तो यह दो लाख रुपये माफ कर देंगे।' 

उसने पति का विरोध किया और बच्ची को उठाकर कमरे से भागने लगी। इस पर पति, सास-ससुर और देवर ने उसे पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया। उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने देवर पर भी अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ दहेज, छेड़छाड़, मारपीट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed