फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man held the woman hostage and exploited her in Bareilly

UP News: बरेली में महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मुंबई में रह रहे पति की सूचना पर पुलिस ने कराया मुक्त

Wed, 23 Jul 2025 10:57 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Jul 2025 10:57 AM IST
सार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र के युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया। उसे मुंबई से अपने साथ ले आया। आंवला में किराये के मकान पर बंधक बनाकर रखा। तीन दिन तक उससे दुष्कर्म किया। महिला के पति की सूचना पर पुलिस ने पीड़िता के मुक्त करा लिया। 

विज्ञापन
man held the woman hostage and exploited her in Bareilly
पुलिस ने पीड़ित महिला को मुक्त कराया - फोटो : पुलिस विभाग

विस्तार

बरेली के आंवला में एक महिला को बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया गया। पीड़ित महिला मूलरूप से रायबरेली जिले की रहने वाली है। उसने बंधक बनाकर रखने व दुष्कर्म किए जाने के मामले में फरीदपुर निवासी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


रायबरेली जिले के एक गांव निवासी महिला ने आंवला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि वह अपने पति के साथ मुंबई में रहती थी। पति से विवाद के बाद वह सोशल मीडिया पर वक्त बिताने लगी। इसी दौरान इंस्टाग्राम के माध्यम से फरीदपुर निवासी मोहित उसके संपर्क में आया। दोनों में दोस्ती हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बरेली में पूर्व विधायक केसर सिंह के परिवार में संपत्ति पर रार, बड़ी बहू ने देवरानी के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्ती बढ़ने के बाद दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। महिला का आरोप है कि मोहित उसे अपने साथ ले आया। अपने घर में बंधक बनाकर रखने लगा। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया। महिला जब भी वापस अपने पति के साथ जाने की बात कहती तो आरोपी उसकी पिटाई करता था।

पति की सूचना पर पुलिस ने कराया मुक्त 
महिला ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने पति को सूचना दी। पति ने मामले की शिकायत आंवला थाना पुलिस से की। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और थाने ले आई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नाद अलगनी गांव, फरीदपुर निवासी आरोपी मोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

इस संबंध में सीओ नितिन कुमार ने बताया कि महिला रायबरेली की निवासी है। वह मुंबई में अपने पति के साथ रहती थी। दोनों को एक पांच साल का बेटा भी है। वहां इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी युवक से उसकी दोस्ती हो गयी थी। पिछले तीन दिनों से महिला को आरोपी कस्बे में एक किराये के मकान में रखे हुए था। महिला को मुक्त करा लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed