Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dispute over property worth crores of rupees in former MLA Kesar Singh family in Bareilly

UP: बरेली में पूर्व विधायक केसर सिंह के परिवार में संपत्ति पर रार, बड़ी बहू ने देवरानी के खिलाफ दी तहरीर

Wed, 23 Jul 2025 06:56 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Jul 2025 06:56 AM IST
सार

Bareilly News: पूर्व विधायक दिवंगत केसर सिंह गंगवार के परिवार में संपत्ति के लिए रार मची है। उनकी बड़ी बहू ने अपनी देवरानी के खिलाफ तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Dispute over property worth crores of rupees in former MLA Kesar Singh family in Bareilly
पारुल गंगवार व बीनू गंगवार - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के नवाबगंज से भाजपा विधायक रहे दिवंगत केसर सिंह गंगवार के निधन के बाद उनके परिवार में करोड़ों रुपये की संपत्ति को लेकर विवाद छिड़ गया है। विधायक की दोनों पुत्रवधू आमने-सामने आ गई हैं। इज्जतनगर थाने में तहरीर भी दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नवाबगंज की पूर्व ब्लॉक प्रमुख बीनू गंगवार पूर्व विधायक की बड़ी पुत्रवधू हैं। बीनू गंगवार ने इज्जतनगर थाने में तहरीर देकर बताया कि राजीव एन्क्लेव स्थित शोरूम की वह मालकिन हैं। वर्ष 2022 में इसका बैनामा देवर विशाल गंगवार, सास रश्मि गंगवार, ननद प्रीति गंगवार और सोनम गंगवार ने उनके नाम किया था। वही शोरूम की दुकानें किराये पर उठाती हैं। कुछ दिन पहले एक किरायेदार दुकान खाली कर चला गया। इसलिए ताले डालकर दुकान को बंद किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: अवैध कॉलोनी पर चला बीडीए का बुलडोजर, तीन भवनों को किया सील, कार्रवाई से मची खलबली
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि देवर विशाल गंगवार और देवरानी पारुल गंगवार ने इस खाली दुकान में अपने ताले डाल दिए। बीनू गंगवार ने विशाल और पारुल की ओर से डाले गए ताले तुड़वा दिए। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। वहीं, पुलिस भी तहरीर मिलने के बाद जांच में जुट गई है।

Trending Videos

कोरोना काल में हुआ था केसर सिंह का निधन
केसर सिंह मूल रूप से नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र के अहमदाबाद गांव के निवासी थे। इसी गांव से राजनीति शुरू करके वह नवाबगंज क्षेत्र के विधायक बने। भाजपा विधायक रहते कोरोना की वजह से उनका निधन हो गया था।

पुलिस ने बुलाया तो नहीं आया दूसरा पक्ष
इंस्पेक्टर इज्जतनगर विजेंद्र सिंह ने बताया कि बीनू की तहरीर मिलने के बाद विशाल गंगवार को पक्ष रखने के लिए बुलवाया लेकिन वह नहीं आए। हालांकि विशाल ने कहलवाया कि वह अपनी जगह सही हैं और सारे कागजातों के साथ अपना पक्ष रखेंगे। इंस्पेक्टर ने बताया कि एक दरोगा को मामले की जांच दी है, बुधवार को पुलिस ही दोनों पक्षों से जाकर बात करेगी। जांच रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी जाएगी, उनके निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें- UP: इंजेक्शन के नशे में जकड़े युवाओं को आजाद कराएगा ओएसटी सेंटर, बरेली में स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की पहल
 

बीनू बोलीं- परिवार की एकता के नाम पर चुप रहीं
बीनू गंगवार ने बताया कि परिवार में संपत्ति को लेकर चार साल से विवाद चल रहा है। वर्ष 2022 के करीब विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपने हिस्से की बात उठाई तो विशाल व पारूल ने यह कहकर मना लिया कि विशाल को चुनाव लड़ना है, चुनाव के बाद बैठकर बंटवारा कर लेंगे। वह उस वक्त परिवार की एकता की खातिर चुप रहीं और देवर-देवरानी के साथ खड़ी रहीं। चुनाव में विशाल को टिकट नहीं मिला तो उन्होंने फिर उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। उनके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट करा दी जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed