फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man hanged himself in Bareilly girlfriend also committed suicide after hearing the news

प्यार का दर्दनाक अंत: शाहजहांपुर में युवक ने दी जान, खबर सुनकर प्रेमिका ने भी कर ली आत्महत्या

Sat, 08 Apr 2023 06:34 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर) Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 08 Apr 2023 06:34 AM IST
सार

बरेली स्थित पुवायां क्षेत्र के एक गांव निवासी 23 वर्षीय युवक की क्षेत्र के ही एक अन्य गांव में दूर की रिश्तेदारी है। युवक का रिश्तेदारी में 22 वर्षीय युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

विज्ञापन
man hanged himself in Bareilly girlfriend also committed suicide after hearing the news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी तय होने के बाद मामूली बात पर युवक का अपनी प्रेमिका से झगड़ा हो गया। शुक्रवार को मोबाइल पर नोकझोंक होने के बाद शाम चार बजे युवक ने घर के कमरे में फंदे से लटककर कर जान दे दी। जानकारी होने पर प्रेमिका ने भी फंदे से लटककर जान दे दी।

विज्ञापन

बरेली स्थित पुवायां क्षेत्र के एक गांव निवासी 23 वर्षीय युवक की क्षेत्र के ही एक अन्य गांव में दूर की रिश्तेदारी है। युवक का रिश्तेदारी में 22 वर्षीय युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पूर्व युवती के परिजन को जानकारी हुई तो उन्होंने युवक के परिजनों से बात की और दोनों की शादी तय कर दी। अभी शादी की तारीख तय नहीं हुई थी। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व युवती का किसी बात को लेकर युवक से विवाद हो गया था। घटना के बाद से दोनों के बीच बातचीत भी कम हो गई थी। इसको लेकर युवक ज्यादा परेशान था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा है कि शुक्रवार को युवक की युवती से मोबाइल पर बात हुई। दोनों के बीच फिर झगड़ा हो गया। इसके बाद युवक ने शुक्रवार शाम चार बजे अपने घर में फंदे से लटक कर जान दे दी। युवक के परिजन किसी काम से कमरे में गए तो युवक को रस्सी से फंदे से लटकता देखा। परिजन उसे फंदे से उतार कर एक निजी डॉक्टर के यहां ले गए। डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को घर लाया गया और कुछ ही देर बाद युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन

युवक की मौत की जानकारी मिलने पर उसकी मंगेतर ने भी शुक्रवार शाम लगभग सात बजे घर के कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। जानकारी होने पर परिजनों का शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। बाद में युवती के परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को युवती के फंदा लगाकर जान देने की सूचना दी। हालांकि कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। रात नौ बजे तक शव फंदे पर ही लटका हुआ था। 

युवक और युवती के परिजन दोनों की मौत के मामले में कोई बात करने को तैयार नहीं हैं। युवक के परिजन यह तक बताने को तैयार नहीं हैं कि युवक की मौत कैसे हुई है, जबकि युवती के परिजन आत्महत्या की बात कह रहे हैं, लेकिन कारण नहीं बता रहे हैं। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि युवक की मौत की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। युवती के परिजन थाने आए हैं। सूचना दी है लेकिन कार्रवाई और पोस्टमार्टम से इन्कार कर रहे हैं। पुलिस युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराएगी। देर रात पुलिस गांव पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed