{"_id":"670fa7fb1539061a200265fd","slug":"man-from-another-community-abducted-the-girl-fir-lodged-in-bareilly-2024-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छात्रा को फुसलाकर ले गया दूसरे समुदाय का युवक, रिपोर्ट दर्ज; गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छात्रा को फुसलाकर ले गया दूसरे समुदाय का युवक, रिपोर्ट दर्ज; गांव में तनाव
Wed, 16 Oct 2024 05:18 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:18 PM IST
सार
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में एक युवती सोमवार को अचानक लापता हो गई। उसके पिता ने दूसरे समुदाय युवक व उसके परिवार पर बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा को उसी गांव का दूसरे समुदाय का युवक बहला फुसलाकर ले गया। छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस भी तैनात की गई है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि सोमवार दोपहर उनकी नाबालिग बेटी कहीं चली गई थी। काफी तलाश के बाद जब वह नहीं मिली तो सोमवार को ही थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में पता चला कि बेटी को गांव निवासी दूसरे समुदाय का युवक फुसलाकर कहीं ले गया है।
विज्ञापन
Bareilly News: युवती को ले गया दूसरे समुदाय का युवक, अगले महीने है शादी, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
छात्रा के पिता ने बताया कि बेटी को ले जाने में आरोपी के परिवार व मिलने वालों ने सहयोग किया है। उन्होंने खतरा जताया कि आरोपी उनकी बेटी को ले जाकर उसका धर्म परिवर्तन करा सकता है। उसके कहने पर बेटी अपने साथ काफी जेवर और 10 हजार रुपये भी ले गई है। इंस्पेक्टर आदेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश की जा रही है।