फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man found dead near night shelter death is suspected to be due to illness

Bareilly News: रैन बसेरे के पास मिला धामपुर के शख्स का शव, बीमारी से मौत होने की आशंका

Wed, 29 Jan 2025 03:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 29 Jan 2025 03:25 PM IST
विज्ञापन
man found dead near night shelter death is suspected to be due to illness
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बरेली के थाना किला क्षेत्र में बुधवार सुबह बाकरगंज रैन बसेरे के पास 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। इसका पता लगा तो भीड़ जुट गई। पुलिस ने आधार कार्ड से शव की पहचान की तो वह बिजनौर जिले के निवासी निकले। बीमारी से मौत होने की आशंका जताई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


किला इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि बाकरगंज में मृत मिले शख्स की उम्र करीब 40 वर्ष है। मृतक की जेब से एक आधार कार्ड मिला, जिस पर उसका नाम कंचन सिंह पुत्र सरदार प्रितपाल सिंह निवासी 20 सराय जोखा सिंह कस्बा व थाना नहटोर तहसील धामपुर जिला बिजनौर लिखा है। 
विज्ञापन


मृतक के शरीर पर कोई चोट नहीं है। आसपास के लोगों से जानकारी की तो पता लगा कि कंचन सिंह आसपास के इलाके में घूमकर देसी दवाई बेचता था। रैन बसेरा बाकरगंज में रहता था। उसकी बहन को सूचित किया गया है, जो बिजनौर में रहती हैं। मृतक के परिजन बरेली के लिए रवाना हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed