Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Man filed FIR against his wife for harassment in Bareilly

Bareilly News: पत्नी की हरकतों से परेशान पति, बोला- मुझे खाने में दे चुकी है जहर; दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 11 Jul 2025 12:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Jul 2025 12:00 PM IST
सार

बरेली में एक युवक ने अपनी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि पत्नी उसे धमकाती है। उसके माता-पिता को पीटती है। वह उसे जान से मारने की कोशिश भी कर चुकी है।  

विज्ञापन
Man filed FIR against his wife for harassment in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता पर उसके पति ने जहर देकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। विवाहिता अपने सास-ससुर की भी पिटाई कर दी। पति का कहना है कि पत्नी बदायूं के कादरचौक इलाके की निवासी है। वह तंत्र क्रिया कराती है और बदमाशों से परिवार की पहचान बताकर उसे धमकाती है। पति की तहरीर पर पुलिस ने विवाहिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
Trending Videos

करगैना निवासी सोमेश प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2015 में बदायूं के कादरचौक इलाके की शीतल से उसका विवाह हुआ था। इसके बाद से ही शीतल सोमेश के माता-पिता को प्रताड़ित करने लगी। परेशान होकर परिजनों ने सोमेश और उसकी पत्नी को वर्ष 2024 में संपत्ति से बेदखल कर दिया। आरोप लगाया कि शीतल ने अपने मौसी-मौसा और परिजनों को बुलाकर सोमेश के माता-पिता की पिटाई कर दी। 

यह भी पढ़ें- बदायूं हादसा: शोक में डूबा करखेड़ी गांव, चीत्कार से हर आंख नम, बाइकों की तेज रफ्तार बनी चार मौतों की वजह
 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तक कि उसने पति सोमेश को भी जहर देकर मारने की कोशिश की। जून में भी शीतल ने पति व ससुराल वालों को मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। उसने कहा कि उसके ननिहाल वालों की जान-पहचान बदायूं के नामी बदमाशों से है। पति का आरोप है कि पत्नी उन लोगों का कभी भी बड़ा नुकसान करवा सकती है। एसएसपी के आदेश पर सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed