{"_id":"6500597b4e2b241e860eabc1","slug":"man-exploited-married-woman-for-nine-years-on-the-pretext-of-marriage-in-pilibhit-2023-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने दिया धोखा: पति को छोड़ मायके में रह रही विवाहिता को जाल में फंसाया, नौ साल तक लूटी आबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी ने दिया धोखा: पति को छोड़ मायके में रह रही विवाहिता को जाल में फंसाया, नौ साल तक लूटी आबरू
Tue, 12 Sep 2023 05:59 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 12 Sep 2023 05:59 PM IST
सार
पीलीभीत के दियोरिया क्षेत्र में पति से विवाद के बाद विवाहिता अपने मायके में रह रही है। गांव के ही एक युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। युवक शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म करता रहा। जब विवाहिता ने शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पीलीभीत के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में पति से विवाद के चलते अलग रह रही विवाहिता का एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। युवक नौ साल से शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म करता रहा। जब विवाहिता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने साफ इनकार कर दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी युवक व उसके परिजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र की विवाहिता ने बताया कि उसका पति से विवाद चल रहा था। इस वजह से वह अपने मायके में रह रही है। उसका गांव के एक युवक से नौ वर्षों से प्रेमप्रसंग चल रहा है। युवक शादी का झांसा देकर उससे नौ वर्षों से शारीरिक संबंध बना रहा था। नौ जून 2023 को जब विवाहिता ने प्रेमी से शादी करने का दबाव बनाया तो उसने साफ मना कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बेरहम बहू: बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीटा, गला दबाकर मारने की कोशिश; कैमरे में कैद हुई करतूत
विज्ञापन
विवाहिता के पिता को पीटा
विवाहिता ने जब प्रेमी के घर जाकर पूरे मामले की जानकारी दी और विवाह उससे कराने को कहा, तो युवक के परिजन ने उसे गाली गलौज की। विवाहिता के पिता को पीटा। पीड़ित विवाहिता ने उसी समय कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने जांच करने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। पुलिस ने अब रिपोर्ट दर्ज की है।कोतवाल जवाहरलाल वर्मा ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर दुष्कर्म, गाली गलौज, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में गांव में ही रहने वाले विवाहिता के प्रेमी देवेंद्र, उसके परिवार के मोतीराम और राकेश को नामजद किया गया है।