Bareilly News: युवक ने पांच साल की बच्ची से की दरिंदगी, रोते हुए घर पहुंची मासूम, खून देख दंग रह गई मां
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने मासूम बच्ची को चीज दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद मासूम रोते हुए घर पहुंची। उसकी हालत देख मां हैरान रह गई। उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 28 साल के युवक ने पांच वर्षीय बच्ची से दरिंदगी की। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तीन बच्चों का पिता है। पीड़ित बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भोजीपुरा क्षेत्र के एक गांव में बुधवार दोपहर 12 बजे पांच वर्षीय बच्ची अपने सात साल के भाई के साथ खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी मुकेश यहां आया। मुकेश ने बच्ची और उसके भाई को दुकान से सोया का पैकेट खरीदकर दिया। इसके बाद बच्ची का भाई घर चला गया। मुकेश बच्ची को और सोया देने की बात कहकर अपने साथ घर ले गया। वहां उसने बच्ची से दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें- बरेली में मुठभेड़: दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से घायल, बोले- लूट करते थे, अब कभी नहीं करेंगे
बच्ची के रोने पर किसी की आहट सुनकर भाग खड़ा हुआ। बच्ची रोती-बिलखती घर पहुंची तो गुप्तांग और कपड़ों पर खून देखकर मां सब माजरा समझ गई। बच्ची के भाई ने भी बता दिया कि मुकेश अंकल ही बहन को अपने घर की ओर लेकर गए थे। तब बच्ची की मां ने परिवार के लोगों के साथ भोजीपुरा थाने जाकर तहरीर दी।
सीएम के कार्यक्रम से लौटे इंस्पेक्टर ने कराई गिरफ्तारी
घटना की सूचना थाने पर मौजूद पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी को दी। सोलंकी उस वक्त मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बरेली में ड्यूटी कर रहे थे। यहीं से वह गांव पहुंचे। उन्होंने आरोपी को उसके घर से हिरासत में ले लिया। रिपोर्ट दर्ज करने से पहले ही बच्ची को मेडिकल परीक्षण व उपचार के लिए जिला महिला अस्पताल भिजवाया गया।
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि घटना के बारे में भोजीपुरा के प्रभारी निरीक्षक से जानकारी की गई। उन्होंने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई थी। पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बच्ची की हालत ठीक है।
आरोपी की पत्नी का हुआ है प्रसव
पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी की छवि मोहल्ले में अच्छी नहीं है। उसने कुछ साल पहले बिहार की महिला से शादी की है। उसके दो बच्चे पहले से हैं। हाल ही में उसकी पत्नी ने तीसरे बच्चे को जन्म दिया है। आरोपी की पत्नी अपने ससुर के घर पर थी। आरोपी अपने छोटे से घर में अकेला रह रहा था। इसी दौरान वह बालिका को घर ले गया।