फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested two robbers in encounter in Bareilly

बरेली में मुठभेड़: दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से घायल, बोले- लूट करते थे, अब कभी नहीं करेंगे

Thu, 07 Aug 2025 10:59 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Aug 2025 10:59 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली में पुलिस ने शुक्रवार सुबह मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। एक बदमाश ने कहा कि वह दोनों लूट करते थे। अब जिंदगी में कभी लूट नहीं करेंगे। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।  

विज्ञापन
Police arrested two robbers in encounter in Bareilly
घायल बदमाशों को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : पुलिस मीडिया सेल

विस्तार

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ चंपतराय की बगिया के पास हुई। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाश लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। दोनों से लूटी गई सोने की चैन, अवैध असलाह, नकदी व चोरी की बाइक बरामद हुई है। 

विज्ञापन


सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि शुक्रवार को सुबह साढ़े पांच से छह बजे के बीच दो संदिग्ध युवक बाइक से जा रहे थे। प्रेमनगर थाना पुलिस की टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने बाइक नहीं रोकी। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिससे घायल होकर गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।   
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: प्रेमिका को डराने के लिए युवक ने किया ऐसा ड्रामा... पुलिस भी रह गई दंग, किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ का रहने वाला है एक आरोपी 
एक आरोपी ने अपना नाम सलमान बताया। वह लोको कॉलोनी नई बस्ती गली नंबर 15 थाना सिविल लाइन जनपद अलीगढ़ का रहने वाला है। दूसरा आरोपी इस्लाम कादिर निवासी बानाखाना थाना प्रेमनगर बरेली है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपियों से दो तमंचे, चार कारतूस, 45 हजार रुपये, सोने की चेन व बाइक बरामद हुई है। आरोपी सलमान ने कहा कि वह दोनों लूट करते थे। आज के बाद कभी जिंदगी में लूट नहीं करेंगे। पुलिस ने दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed