फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Man dies due to falling shuttering of flyover under construction in Bareilly

बरेली में फिर हादसा: पुल के निर्माण में बदइंतजामी ने ली एक और जान, शटरिंग गिरने से राहगीर की मौत

Sat, 23 Sep 2023 07:35 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Sep 2023 07:35 AM IST
सार

बरेली के कुतुबखाना पुल के निर्माण में बरती जा रही लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। निर्माण में सुरक्षा को लेकर बरती जा रही लापरवाही के चलते 17 दिन में दूसरा हादसा हुआ है। इस बार शटरिंग गिरने से एक राहगीर की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Man dies due to falling shuttering of flyover under construction in Bareilly
मृतक सुधीर सक्सेना के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में कोहाड़ापीर के पास शुक्रवार को निर्माणाधीन कुतुबखाना पुल की शटरिंग गिरने से एक राहगीर की मौत हो गई। घटना में जान गंवाने वाले मोहल्ला भूड़ के सुधीर सक्सेना (55) के भाई ने कार्यदायी संस्था के एमडी, प्रोजेक्ट मैनेजर और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। निर्माण में सुरक्षा की अनदेखी से 17 दिन पहले एक मजदूर की मौत हो गई थी।  

विज्ञापन


प्रेमनगर थाने के भूड़ निवासी 55 वर्षीय सुधीर कुमार सक्सेना प्रॉपर्टी डीलर थे। लॉकडाउन में उन्हें नुकसान हुआ तो वह मकान के निर्माण का ठेका लेने लगे। इलाके में वह गुड्डू ठेकेदार के नाम से मशहूर थे। रात आठ बजे वह भवन निर्माण का सामान खरीदने कोहाड़ापीर के पास सेनेटरी की दुकान पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इस बीच उनके सिर पर लोहे की वजनी चादर गिर गई। इससे उनका सिर फट गया।

विज्ञापन

अस्पताल में तोड़ा दम 

लहूलुहान सुधीर को बचाने के लिए मार्केट के व्यापारियों ने तत्काल एंबुलेंस मंगाई और परिवार को जानकारी देकर निजी अस्पताल भिजवाया। वहां दो घंटे बाद उनकी मौत हो गई। देर रात सुधीर के भाई अनिल सक्सेना ने कार्यदायी संस्था मंटेना इंफ्रासोल प्राइवेट लिमिटेड के एमडी अमित चोपड़ा, प्रोजेक्ट मैनेजर एमके सिंह व ठेकेदार आदि की लापरवाही से मौत बताकर प्रेमनगर थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी: एक महीने बाद और महंगा हो जाएगा लखनऊ का सफर, चार जगह देना होगा टोल टैक्स
 

शटरिंग हटाकर कर दी सफाई

घटना के दौरान मौके पर काफी भीड़ जुट गई थी। इस बीच पुल निर्माण में लगे मजदूर काम बंद कर निकल गए। इससे पहले कुछ मजदूरों ने मौके से शटरिंग हटाकर जगह की सफाई कर दी। बता दें कि कुछ दिन पहले ही पुल पर काम करते वक्त गिरने से पूरनपुर निवासी मजदूर धनंजय की मौत हो गई थी।
 

सेतु निगम के महाप्रबंधक केएन ओझा ने कहा कि मैं और उप परियोजना प्रबंधक नियमित रूप से साइट का निरीक्षण कर रहे हैं। जहां खतरा महसूस होता है, वहां सुरक्षाकर्मियों को लगाकर आवागमन रोका जा रहा है। कई लोग प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुए आगे बढ़ जाते हैं। ऐसे में निर्माण की रफ्तार भी प्रभावित होती है। निर्माण के दौरान लोगों का सहयोग अपेक्षित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed