फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man dies and five injured in car collides with pole on Nainital highway in Bareilly

Bareilly News: नैनीताल हाईवे पर खंभे से टकराई बरातियों की कार, युवक की मौत, पांच घायल

Tue, 04 Mar 2025 05:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Mar 2025 05:33 PM IST
सार

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में सोमवार रात नैनीताल हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पांच लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
man dies and five injured in car collides with pole on Nainital highway in Bareilly
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बहेड़ी से बरातियों को लेकर लौट रही कार नैनीताल हाइवे पर जादौंपुर के पास खंभे से टकरा गई, जिससे छह बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान पीपलसाना चौधरी निवासी 27 वर्षीय शिवम कुमार की मौत हो गई। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव पीपलसाना चौधरी निवासी मोहन लाल के बेटे अनिल कुमार की शादी थी। सोमवार शाम को पीपलसाना चौधरी से बारात बहेड़ी के गांव भूड़ा गई थी। दावत व जयमाल कार्यक्रम के बाद बरातियों को लेकर एक कार रात करीब 12 बजे वहां से निकली। नैनीताल हाइवे पर जादौंपुर के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकरा गई। 
विज्ञापन


हादसे में शिवम कुमार, राकेश कुमार, कार चालक अन्नू, छत्रपाल, रवि, विकास गुप्ता घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान शिवम की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शिवम तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। शिवम की 25 मार्च 2023 को शादी हुई थी। पत्नी निकिता का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed