{"_id":"6824b458780498ff8c069ffc","slug":"man-died-due-to-electric-shock-while-repairing-an-inverter-in-bareilly-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इन्वर्टर सही कराने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, इलेक्ट्रीशियन पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इन्वर्टर सही कराने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, इलेक्ट्रीशियन पर लापरवाही का आरोप
Wed, 14 May 2025 08:51 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 14 May 2025 08:51 PM IST
विज्ञापन
प्रवीण का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ इलाके में प्रवीण (24) की इन्वर्टर सही कराने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। उनके परिजनों ने इलेक्ट्रीशियन की लापरवाही से मौत का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे प्रवीण के मामा प्रमोद ने बताया कि बुधवार रात भांजे प्रवीण के घर पड़ोस का इलेक्ट्रीशियन इन्वर्टर सही करने आया था। इस दौरान उसने एक तार प्रवीण को पकड़ने के लिए दिया। आरोप लगाया कि उस तार में करंट आ रहा था। करंट लगते ही प्रवीण चीखते हुए गिर गए।
विज्ञापन
परिजन उनको अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रवीण की मां संतोष देवी ने इलेक्ट्रीशियन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि प्रवीण तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े थे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
