{"_id":"6911d946fa99c977dd0701be","slug":"man-committed-suicide-by-consuming-poison-after-dispute-with-his-wife-in-bareilly-2025-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'सास ने घरवालों से अलग करा दिया...', आरोप लगाकर युवक ने दी जान; मरने से पहले बनाया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'सास ने घरवालों से अलग करा दिया...', आरोप लगाकर युवक ने दी जान; मरने से पहले बनाया वीडियो
Mon, 10 Nov 2025 06:39 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 10 Nov 2025 06:39 PM IST
सार
बरेली के देवरनियां में एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक युवक का रात में पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों को पता चला। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गोपाल का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली के देवरनियां कस्बा में एक युवक ने पत्नी से झगड़े के बाद जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या करने से वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपनी सास पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
कस्बे के वार्ड एक शाहाबाद निवासी पूरनलाल के 22 वर्षीय पुत्र गोपाल ने रविवार रात पत्नी से कहासुनी के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन तुरंत भोजीपुरा स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने नहीं दी तहरीर
सूचना मिलने के बाद देवरनियां थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हालांकि मृतक के परिजनों ने सोमवार शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी।
Trending Videos
थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि युवक की मौत अस्पताल में हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अगर तहरीर मिलती है तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
वीडियो में सास पर लगाए आरोप
परिजनों के मुताबिक युवक के फोन में एक वीडियो मिला है, जो उसने आत्महत्या करने से पहले बनाया था। वीडियो में युवक कह रहा है कि जो कुछ भी करा रही है, उसकी सास करा रही है। सास ने उसे घरवालों से अलग करा दिया।
संबंधित वीडियो
वीडियो में सास पर लगाए आरोप
परिजनों के मुताबिक युवक के फोन में एक वीडियो मिला है, जो उसने आत्महत्या करने से पहले बनाया था। वीडियो में युवक कह रहा है कि जो कुछ भी करा रही है, उसकी सास करा रही है। सास ने उसे घरवालों से अलग करा दिया।
संबंधित वीडियो