फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man committed suicide after dispute in sister-in-law wedding in Bareilly

Bareilly News: साली की शादी में विवाद... घर आकर जीजा ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 19 May 2025 06:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 May 2025 06:03 PM IST
सार

भुता क्षेत्र के गांव मगरासा में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक युवक पत्नी बच्चों को लेकर साली की शादी में गया था। वहां किसी से विवाद हो गया। इसके बाद रात में ही घर आ गया था। 

विज्ञापन
man committed suicide after dispute in sister-in-law wedding in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भुता क्षेत्र में अपनी साली की शादी में हुए विवाद के बाद लौटे युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव सोमवार को घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।

विज्ञापन


मृतक के चचेरे भाई गुड्डू ने बताया कि विकास गांव भवुआ अपनी ससुराल में साली की शादी में रविवार दोपहर पत्नी व बच्चों के साथ गया था। वहीं किसी से विवाद होने के कारण रविवार रात में ही घर वापस आ गया। यहां उसने फंदे से लटककर जान दे दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- लाल सूटकेस में पत्नी का शव: पति बोला- डर गया... इसलिए ऐसा किया, पुलिस को बताई मौत की यह कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने सोमवार सुबह विकास के शव को लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। खबर लगते ही ससुराल से रोती-बिलखती उसकी पत्नी पहुंच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। विकास पत्नी व परिवार सहित दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। 

उसके भाई और माता-पिता भी दिल्ली में ही रहते हैं। मृतक को दो बेटी हैं। उसकी मौत से घर में परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल था। भुता के थाना प्रभारी निरीक्षक भारत सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed