फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Man Commits Suicide After Poisoning Pet Dog in Bareilly

Bareilly News: पालतू कुत्ते को जहर देकर युवक ने कर ली आत्महत्या, बंद कमरे में मिले दोनों के शव

Tue, 21 Apr 2026 10:37 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 21 Apr 2026 10:37 AM IST
सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक युवक और उसके पालतू कुत्ते का शव बंद कमरे में पड़े मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों के शवों को कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक युवक ने कुत्ते को जहर देने के बाद आत्महत्या की है। 

विज्ञापन
Man Commits Suicide After Poisoning Pet Dog in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक युवक और उसके पालतू कुत्ते का शव किराए के मकान में बंद कमरे से बरामद किया गया है। युवक ने सल्फास का सेवन कर आत्महत्या की है और अपने कुत्ते को भी जहर दिया है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि धीरज चंदन ने शाम सवा पांच बजे इज्जतनगर थाने में मौखिक सूचना दी कि उनका मौसेरा भाई निखिल अरोरा (33 वर्ष) डेलापीर में किराए के मकान में रहता है। निखिल रोज सुबह उनके घर नाश्ता और खाना खाने आता था, लेकिन आज वह नहीं पहुंचा। उसका फोनभी नहीं उठ रहा था, जिसके वाद धीरज उसके किराए के घर में पहुंचे।
विज्ञापन


घर अंदर से बंद था और आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। कांस्टेबल सौरव कुमार मौके पर पहुंचे और वीडियो बनाते हुए दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। अंदर के कमरे में निखिल मृत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने फील्ड यूनिट को सूचना दी तो जांच शुरू की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को कमरे से अहम सुराग मिले
प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि कमरे की तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण चीजें मिलीं। कमरे से छाछ के दो सील पैकेट, एक खाली पैकेट और सल्फास की खाली डिब्बी बरामद हुई। निखिल का पालतू कुत्ता भी मृत हालत में कमरे में पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि निखिल ने छाछ में सल्फास मिलाकर खुद सेवन किया और अपने कुत्ते को भी पिला दिया।

कुत्ते को भी छाछ में सल्फास देने की आशंका
पुलिस ने आसपास के लोगों से बात की तो यह भी संकेत मिला कि निखिल अपने कुत्ते से बहुत प्यार करता था। उसे शायद इस बात का डर था कि उसकी मौत के बाद उसके कुत्ते को कोई परेशानी हो सकती है। इसी आशंका के चलते उसने अपने पालतू कुत्ते को भी सल्फास मिश्रित छाछ पिला दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस घटना की वजह को लेकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed