{"_id":"69ae8379cdd5ae3ed500b5cc","slug":"man-booked-for-making-inflammatory-comments-on-social-media-in-bareilly-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच युवक ने सोशल मीडिया पर की भड़काऊ टिप्पणी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच युवक ने सोशल मीडिया पर की भड़काऊ टिप्पणी, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 09 Mar 2026 01:54 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:54 PM IST
सार
बरेली में एक युवक ने भड़काऊ टिप्पणी करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। मामले में इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
आरोपी सलीम अंसारी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच बरेली में सलीम अंसारी नाम के युवक ने भड़काऊ टिप्पणी की है। उसने भड़काऊ टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर रील डाली थी। इस पर हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने गुस्सा जताते हुए एक्स के माध्यम से पुलिस से शिकायत की। इज्जतनगर थाने के एसआई मोहित कुमार ने मामले में धौरेरा माफी निवासी सलीम अंसारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मोहित कुमार के मुताबिक सलीम अंसारी का विवादित वीडियो केवल 12 सेकेंड का है। इसमें वह कह रहा है कि यहूदी और मुसलमानों में जंग चल रही है लेकिन हिंदुस्तान में बैठे...लोग क्यों चिल्ला रहे हैं। पुलिस के मुताबिक इससे समुदाय विशेष की भावनाएं भड़काने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन