फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Man bitten by cobra during rescue in Bareilly

Bareilly News: सांप पकड़ने में माहिर सर्पमित्र गुड्डू को कोबरा ने डसा, रेस्क्यू के दौरान हुई घटना

Thu, 05 Oct 2023 02:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Oct 2023 02:16 PM IST
सार

बरेली के थाना कैंट की नकटिया पुलिस चौकी के पास रहने वाले 47 वर्षीय गुड्डू सांप पकड़ने में माहिर हैं। बुधवार को वह एक जगह रेस्क्यू करने गए थे। इसी दौरान उन्हें सांप ने डंस लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Man bitten by cobra during rescue in Bareilly
सांप ने अंगूठे में डसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रेस्क्यू के दौरान कोबरा सांप ने एक व्यक्ति को डसा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद पीड़ित की हालत में सुधार हुआ। कोबरा ने अंगूठे पर डसा था, जिससे वहां पर काला निशान पड़ गया। 

विज्ञापन


थाना कैंट क्षेत्र में नकटिया पुलिस चौकी के पास रहने वाले 47 वर्षीय गुड्डू सर्पमित्र हैं। वह करीब 13-14 साल से सांप पकड़ने का काम करते हैं। गुड्डू ने बताया कि बुधवार दोपहर उनके पास कॉल रेस्क्यू कॉल आई थी। बताया गया कि नकटिया इंटरनेशनल सिटी के पास स्थित मंदिर में कोबरा सांप है। इस पर वह रेस्क्यू करने वहां पहुंचे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: सद्दाम की कॉल और बैंक डिटेल से कई लोगों की बढ़ेंगी मुश्किलें, बरेली-प्रयागराज के कारोबारी और करीबी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोबरा ने अंगूठे में डसा 

सर्पमित्र गुड्डू ने सावधानी बरतते हुए कोबरा को पकड़ लिया। उसे पैक कर रहे थे, तभी पीछे से किसी ने कुछ कहा। जैसे ही गुड्डू ने पीछे मुड़कर देखा, कोबरा ने उनके अंगूठे में डस लिया। वह तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनको उपचार चल रहा है। हालात में सुधार है। 

गुड्डू ने बताया कि वह पिछले 14 साल से सांप पकड़ने का काम करते हैं। बरेली से 100 किलोमीटर दूर सांप पकड़ने के लिए चले जाते हैं। वह निशुल्क सेवा है। वह सैकड़ों की तादाद में सांप पकड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि सर्पदंश होने पर तुरंत जिला अस्पताल में उपचार कराना चाहिए। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed