{"_id":"654611bc182797cde30335c3","slug":"man-bites-his-lawyer-finger-in-court-premises-bareilly-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: कचहरी में वादी ने दांतों से चबाई वकील की उंगली, लोगों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: कचहरी में वादी ने दांतों से चबाई वकील की उंगली, लोगों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा
Sat, 04 Nov 2023 03:11 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 04 Nov 2023 03:11 PM IST
सार
कचहरी में एक व्यक्ति अपने वकील के पास आया था। केस को लेकर उसका वकील से विवाद हो गया। आरोप है कि व्यक्ति ने वकील की उंगली दांतों से काट ली।
विज्ञापन
वकील और आरोपी व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली की बंगलिया कचहरी में शनिवार दोपहर बखेड़ा खड़ा हो गया। यहां वकील मोहम्मद दारा की उंगली वादी ने दांतों से काट ली। इस पर वकील ने शोर मचा दिया। साथी वकीलों ने करीब 55 साल के आरोपी गुलाम हुसैन को पकड़ लिया और पीटकर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी गुलाम हुसैन से पूछताछ की। उसने बताया कि पीलीभीत पुलिस ने उनके बेटे को बाइक चोरी के केस में नामजद कर रखा है। उसी का केस वकील मोहम्मद दारा के पास था। वह 12 हजार रुपये ले चुके थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bareilly News: रात में पत्नी ने पी शराब, पति ने टोका तो दे दी जान, कमरे से बरामद हुई बोतल
विज्ञापन
आरोपी के मुताबिक बिना किसी नतीजे के लगातार रुपये मांग रहे थे। वह परेशान हो गया तो वकील को बुरा भला कह दिया। तब वकील वाइपर से पीटने लगे। वाइपर मुड़ने से उनकी उंगली उसी के बीच आकर कट गई। वह बेकसूर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।