फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man beaten to death for demanding wages in Budaun

मजदूरी मांगने पर हत्या: बदायूं में मजदूर को पीटकर मार डाला, खेत में मिला शव; दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 Mar 2024 05:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Mar 2024 05:46 PM IST
सार

बदायूं के उद्यैती क्षेत्र में मजदूरी के रुपये मांगने पर मजदूर की हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उसका शव गांव के बाहर खेत में मिला। उसके मुंह से खून बह रहा था। मृतक के भाई ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
man beaten to death for demanding wages in Budaun
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस, मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उद्यैती थाना क्षेत्र के गांव ऐपुरा में शनिवार रात मजदूरी के 15,000 रुपये मांगने पर 40 वर्षीय राजदुलार की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उसका शव गांव के बाहर एक खेत में पड़ा मिला। परिवार वालों का कहना है कि मजदूरों के ठेकेदार और पड़ोसी रामपाल पर रुपये बकाया थे। तगादा करने पर गाली-गलौज की गई। फिर खेत में ले जाकर पीट-पीटकर हत्या कर दी। शरीर में चोटों के निशान इसकी गवाही दे रहे हैं।

विज्ञापन


गांव ऐपुरा निवासी राजदुलार हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनकी भाभी सरोज पत्नी चंद्रकेश का कहना है कि राजदुलार करीब पांच साल पहले पंजाब के होशियारपुर जिले में मजदूरी करते थे। उनके पड़ोस का रामपाल उन्हें मजदूरों के साथ पंजाब लेकर गया था। मजदूरी के 15 हजार रुपये रामपाल पर रह गए। राजदुलार ने कई बार अपने रुपये मांगे। जब उसने रुपये नहीं दिए तो राजदुलार पंजाब से अपने परिवार को लेकर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला चले गए और वहीं मजदूरी करने लगे। 
विज्ञापन


घर से बुलाकर ले गए थे आरोपी 
11 मार्च को राजदुलार घर आए थे। तब से वह खेतीबाड़ी संभाल रहे थे। शुक्रवार को वह आलू बेचने चंदौसी गए थे। रात को वहीं रुक गए और शनिवार शाम चंदौसी से लौटे। उन्होंने कुछ शराब भी पी रखी थी। शाम के समय उन्होंने रामपाल से अपने रुपये मांगे। रामपाल ने गालीगलौज कर दी। मोहल्ले के लोगों ने उन्हें समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। भाभी सरोज देवी, राजदुलार को उनके घर ले गईं। रात में आरोपी उनको बुलाकर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंह से निकल रहा था खून 
रविवार सुबह पता चला कि राजदुलार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। उनका शव गांव के बाहर खेत में पड़ा है। परिवार के सभी लोग मौके पर पहुंच गए। राजदुलार के मुंह से खून निकल रहा था। शरीर पर चोटों के कई निशान थे। सूचना पर सीओ बिल्सी सुशील कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। चंद्रकेश ने ठेकेदार रामपाल, उसके बेटे राजेश, हरज्ञान और पड़ोस के विजयपाल पर हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने रामपाल और विजयपाल को गिरफ्तार कर लिया है। 

एसपी देहात राममोहन सिंह ने बताया कि मजदूर का शव खेत में पड़ा मिला है। उसके शरीर पर काफी चोटों के निशान मिले हैं। उसके साथ मारपीट की गई थी। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दो लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। रुपये के लेनदेन का मामला है। छानबीन के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed